Categorized | लखनऊ.

गोकशी के विरोध में भाजपा ने पारा थाने का किया घेराव

Posted on 09 November 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने आलमनगर के हंसखेड़ा गांव के निकट प्राथमिक पाठशाला में हुयी 5 गोकशी एवं घटना स्थल पर मिली 1 लाश को सपा सरकार की तुष्टीकरण की नीति का परिणाम बताया है। भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गांववासियों समेत हंसखेड़ा गांव में हुयी गोकशी की घटना के विरोध में पारा थाने का घेराव कर घटना का पुरजोर विरोèा किया। घटना को गम्भीरता से न लेने का आरोप लगाते हुये महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि सपा सरकार गोकशी को बढ़ावा दे रही है। दिन दहाड़े सार्वजनिक स्थल पर गोकशी होने से हिन्दुओं की भावनायें आहत हुयी है। जब से सपा सरकार आयी है तब से प्रदेश में गोकशी की घटनाओं में बेतहासा वृद्धि हुयी है। पुलिस की निषिक्रयता और प्रशासन की शह पर गोकशी की घटनायें हो रही हैं। स्थानीय पुलिस जमीनों का सौदा करने में मस्त है और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। भारतीय जनता पार्टी ने थानाध्यक्ष पारा को निलंमिबत किये जाने, गोकशी करने वालो की 24 घंटें में गिरफ्तारी तथा पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। अगर पार्टी की मांगों पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही नही की गयी तो विधानसभा का घेराव करने के लिये पार्टी बाध्य होगी और गोकशी की घटना पर भारतीय जनता पार्टी चुप नही बैठेगी। महानगर के मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने बताया कि भाजपा एवं गांववासियों के संख्या बल के दबाव में घटना स्थल पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी सहित कर्इ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुचें, और घटना का संज्ञान लेते हुये सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। घेराव करने वालों में पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, आनन्द द्विवेदी, रामशंकर राजपूत, संतोष बलखण्डी, श्यामजीत सिंह, विशम्भर दयाल मिश्रा, नागेन्द्र सिंह, एस.पी. तिवारी बाबा, रामनरेश मिश्रा, राजकुमार, बब्लू यादव, उमेश रावत, गीता, कुवारे, रामनरेश रावत, स्नेही रावत, विनोद रावत, आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in