Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर केन्द्रीय एजेनिसयों की मेहरबानी पर अंगुली उठार्इ है।

Posted on 09 November 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर केन्द्रीय एजेनिसयों की मेहरबानी पर अंगुली उठार्इ है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश की जनता बसपा सुप्रीमों पर कांगे्रस के इशारे पर की जा रही मेहरबानियों का कारण जानना चाहती है। उन्होने आरोप लगाया कि केन्द्र की कांगे्रस सरकार बसपा और सपा के नेताओं पर आय से अधिक मामलों सहित कर्इ अन्य मामलों में खुली मदद कर रही है और भ्रष्टाचार का संरक्षण कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा सुश्री मायावती के भार्इ की 400 करोड़ रूपये की एफ.डी. लौटाने के आयकर विभाग के निर्णय को कांगे्रस सरकार के इशारे पर किया गया निर्णय बताया। इतनी बड़ी धनराशि का श्रोत न बताना भ्रष्टाचार का खुला संरक्षण है। डा0 मिश्र ने सुश्री मायावती के भार्इ आनन्द कुमार की फर्जी कम्पनियों में किये गये निवेश की जांच न किये जाने का कारण कांगे्रस से जानना चाहा।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि पिछली बसपा सरकार ने खुले आम प्रदेश में लूटपाट की थी। उन्होेंने पूछा कि एन.आर.एच.एम. घोटाला, पत्थर घोटाला, चीनी मिल बिक्री घोटाला और लैकफ्रेड घोटाला सहित सैकड़ों घोटालो की सम्पतित कहां गर्इ?  बसपा सरकार के 17-18 मन्त्री तथा मंत्रीस्तर के नेताओं पर भ्रष्टाचार के मुकदमें है तथा कर्इ जेल में है तथा कर्इ जेल के बाहर जमानत पर है। बसपा सरकार को प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार की पैमाना मानती हैं। घपलों और घोटालों से लैस कांगे्रस बसपा और सपा का इस्तेमाल कर रही है और प्रदेश की लुटिया डुबो रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने मायावती द्वारा दिल्ली के तीन बंगलों को मिलाकर एक बनवाने के निर्णय का उदाहरण देते हुए कहा कि कांगे्रस और बसपा की भ्रष्टाचार में मिली भगत का ये परिणाम है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in