Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने सैफर्इ में लोगों से मुलाकात की

Posted on 09 November 2013 by admin

dsc00459-cm-photo
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सैफर्इ लोक निर्माण निरीक्षण गृह पर आम जनता से मिलते हुए स्वयं उनके प्रार्थना पत्रों को लेकर सम्बनिधत अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग में भारी संख्या में उपसिथत लोगों से मुख्यमंत्री ने उनके पास जाकर मुलाकात की और उनके द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रआवेदन पत्र को स्वयं लेकर पूरी बातचीत व पूछताछ कर सम्बनिधत अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिए। मिलने वालों में अन्य जनपदों के लोग भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि जनसमस्या निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। लोगों द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा के सम्बन्ध में पूछने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि दिसम्बर माह में परीक्षा आयोजित करार्इ जाएगी, जिसका निर्धारण कर दिया गया है। मिलने वालों में महिलाएं, युवा व बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग उपसिथत थे। मुख्यमंत्री लगभग एक घण्टे से अधिक समय तक लोगों से मुलाकात कर बातचीत करते रहे। लोगों में भी मुख्यमंत्री से मिलने का उत्साह व प्रसन्नता के साथ संतुषिट का भाव दिखार्इ दे रहा था।
इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in