Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए

Posted on 09 November 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कार्य योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभानिवत हो सकें। उन्होंने कहा कि यात्रियों को आर्इ0टी0एम0एस0 योजना के अन्तर्गत वोल्वो बसों आदि में इन्टरनेट के माध्यम से आनलाइन टिकटिंग एवं रिजर्वेशन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने का औपचारिक उदघाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री से यथाशीघ्र कराया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी मार्च माह तक पूरे प्रदेश में टैक्स पेमेण्ट की सुविधा भी आनलाइन उपलब्ध कराए जाने के साथ-साथ आवश्यक सम्बनिधत सूचना सम्बनिधत व्यकित के मोबाइल पर एस0एम0एस0 भेजने की सुविधा करा दी जाए।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन सिथत अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में विकास एजेण्डा के अन्तर्गत परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेडियो टैक्सी योजना को प्रदेश के 13 बड़े शहरों में आगामी माह मार्च तक प्रारम्भ कराने हेतु विस्तृत कार्य योजना प्रभावी ढंग से क्रियानिवत करार्इ जाए। उन्हाेंने कहा कि यह सुनिशिचत किया जाए कि प्रदेश के समस्त आर0टी0ओ0 कार्यालयों में स्मार्ट कार्डड्राइविंग लाइसेन्स प्राप्त करने में आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बात का भी अवश्य ध्यान रखा जाए कि स्मार्ट कार्डड्राइविंग लाइसेन्स बनवाने की प्रक्रिया में नागरिकों को लाइन में अनावश्यक रूप से न खड़ा होना पड़े। स्मार्ट कार्डड्राइविंग लाइसेन्स सभी जनपदों में सम्भागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में बनाया जा रहा है। इस हेतु 200 रुपए का शुल्क निर्धारित है तथा निवास प्रमाण-पत्र एवं जन्मतिथि प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना अपेक्षित है।
बैठक में प्रमुख सचिव परिवहन श्री बी0एस0 भुल्लर, सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन श्री एस0पी0 गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in