Categorized | लखनऊ.

राजस्व वादों के निस्तारण की सिथति में सुधार लायें- एडीएम

Posted on 09 November 2013 by admin

उप जिलाधिकारी व तहसीलदार राजस्व वादों के निस्तारण की सिथति में सुधार लायें और दायरे के सापेक्ष निस्तारण सुनिशिचत करें। यदि किसी क्षेत्र में अवैध खनन की जानकारी अथवा शिकायत मिलती है तो समय से तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुये दोषियों के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही सुनिशिचत करें। अपर जिलाधिकारी (नगर) बी0पी0 खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मासिक स्टाफ बैठक को सम्बोधित करते हुये तहसीलदारों को निर्देशित किया कि जमाबन्दी अनिवार्य रूप से चैक करें और वसूली हेतु अभिलेख 15 नवम्बर तक जमा करायें। विभिन्न देयों की वसूली में तेजी लायें तथा स्टाम्प देयों की वसूली में जुर्माना के साथ आरोपित से वसूली करायें। उन्होेंने निर्देश दिये कि वसूली में जुर्माना के साथ आरोपित से वसूली करायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि रोस्टर के अनुसार ही खतौनी जमा होनी चाहिए। धारा 10716 में प्रभावी कार्यवाही तथा लमिबत वादों के निस्तारण तेजी से करायें।
अपर जिलाधिकारी ने किसान दुर्घटना बीमा योजना तथा आम आदमी बीमा योजना के लमिबत प्रकरणों का निस्तारण त्वरित गति से करने के निर्देश दिये। आडिट आपतितयों का निस्तारण सुनिशिचत करते हुये अनुपालन आख्या प्रेषित करें। उन्होंने मत्स्य पालन पटटों तथा कुम्हारी कला में आवंटन समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी व तहसीलदारों से कहा कि 23 नवम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण सुनिशिचत करायें, इससे विभिन्न प्रकार के लमिबत वादों में निशिचत रूप से कमी आयेगी। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्रकरणों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिशिचत करायें तथा अपीलीय रजिस्टर अलग से अवश्य बनवायें और प्रतिमाह आख्या समय से भिजवायें।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट रामअभिलाष सहित समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदार उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in