Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 चौ0 अजित सिंह जी के निर्देषानुसार राष्ट्रीय लोकदल के

Posted on 02 November 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 चौ0 अजित सिंह जी के निर्देषानुसार राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियोंकार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेष में किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर धरना प्रदर्षन किया। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता ने पार्टी कार्यालय से जुलूस लेकर विधान सभा के सामने प्रदर्षन किया। प्रदर्षनकारियों ने हाथ में गन्ना व झंण्डा लेकर Þगन्ना मिल चालू करो गन्ना का मूल्य घोषित करोंß Þकिसान विरोधी ये सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगीß आदि नारे लगाते हुये विधान भवन के सामने पहुंचकर गन्ने की होली जलार्इ तथा जिला प्रषासन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को पांच सुत्रीय ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान ब्याज सहित कराया जाय, आगामी सत्र के लिए गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित किया जाय, गन्ना मिलों में अतिषीघ्र पेरार्इ प्रारम्भ करायी जाय,धान क्र केन्द्र खोलकर किसानों का धान खरीदने की व्यवस्था सुनिषिचत की जाय,फैलिन साइक्लोन के प्रभाव से पूर्वांचल में हुर्इ बारिष के कारण किसानों के फसलों की हुर्इ क्षति का आंकलन कराकर मुआवजा दिया जाय मांगे शामिल थी।
प्रदर्शन के दौरान प्रदेष अध्यक्ष श्री मुन्ना ंिसंह चौहान ने बताया कि यदि प्रदेष सरकार ने शीघ्र किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो 9 नवम्बर को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव मा0 जयन्त चौधरी के नेतृत्व में मेरठ में किसानों द्वारा चेतावनी पंचायतें आयोजित की जायेगी। इसके उपरान्त प्रदेष सरकार ने किसानों का शोषण जारी रखा तो राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता 21 नवम्बर से गन्ना आयुक्त कार्यालय पर बेमियादी Þघेरा डालों डेरा डालोß आन्दोलन प्रारम्भ कर देंगे जो मोंगे पूरी होने तक जारी रहेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे, मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेष कुमार सिंह मुन्ना, प्रदेष महासचिव हाजी वसीम हैदर, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, जीतू राम रत्ना, अम्बुज सिंह पटेल, मनोज सिंह चौहान, सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी, अयोध्या सरन तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा, उदयभान सिंह, सरदार नरेन्द्र सिंह, श्रवण तिवारी, किरन सिंह, रमावती तिवारी, शकुन्तला कुरील, अनीता यादव, लक्ष्मी गौतम, कुलदीप यादव, हरपाल यादव, ए0एस0 तिवारी, रामबाबू सुदर्षन आदि लोग मौजूद थे
यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता ने एक प्रेस विज्ञपित में दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in