Categorized | लखनऊ.

श्री के0पी0 सक्सेना के निधन पर राज्यपाल दु:खी

Posted on 01 November 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री बी0एल0 जोशी ने प्रसिद्ध साहित्यकार एवं हास्य कवि, पदमश्री से सम्मानित श्री के0पी0 सक्सेना के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने अपने शोक सन्देश में कहा है कि प्रदेश के बरेली जनपद में जन्में श्री के0पी0 सक्सेना ने लखनऊ को अपनी कर्मभूमि बनाया। वे हिन्दी, उदर्ू और अवधी भाषा के जानकार थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा के लिये संवाद भी लिखे। उन्होंने कहा कि उनकी रचनाएं व्यंग्य से शुरू होती थी और गम्भीर मोड़ पर आकर समाप्त होती। उन्होंने कहा कि उनके निधन से साहित्य जगत ने हास्य-व्यंग्य का एक अदभूत सितारा खो दिया है।
श्री जोशी ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए दु:खी परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in