Categorized | लखनऊ.

22 नगर पालिका परिषदों को अवस्थापना सुविधाओं के लिए धनराशि अवमुक्त

Posted on 31 October 2013 by admin

प्रदेश सरकार ने ‘नया सवेरा नगर विकास योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 22 नगर पालिका परिषदों को 7,52,44,000 रुपये की धनराशि प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त की है। शासन द्वारा इन 22 नगर पालिका परिषदों के लिए कुल 15,04,88,000 रुपये स्वीकृत किये गये हैं। नगर विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन 22 नगर पालिका परिषदों को यह धनराशि दी गर्इ है उनमें मुरादाबाद जिले की बिलारी, शाहजहांपुर की पुवायाँ, सीतापुर की सीतापुर, लहरपुर व महमूदाबाद, गोण्डा की कर्नेलगंज व नवाबगंज, फिरोजाबाद, कासगंज की सौरो, शामली की कान्धला, महाराजगंज की नौतनवाँ व महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, देवरिया की गौराबरहज, एटा, लखीमपुर खीरी की पलियाकलाँ व लखीमपुर खीरी, जौनपुर की मुंगराबादशाहपुर, मथुरा की कोसीकलां, मैनपुरी, बुलन्दशहर की खुर्जा तथा ललितपुर नगर पालिका परिषद शामिल हैंं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in