Categorized | लखनऊ.

अधिक से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाकर जनता का नि:शुल्क परीक्षण एवं दवा देने के प्रयास करें

Posted on 30 October 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौधोगिकी राज्य मंत्री प्रो0 अभिषेक मिश्र के निर्देश पर आज एकता पबिलक स्कूल, प्रीतिनगर, डुडौली में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थानीय जनता के स्वास्थ्य परीक्षण एवं नि:शुल्क इलाज के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन विज्ञान एवं प्रौधोगिकी राज्य मंत्री प्रो0 अभिषेक मिश्र ने किया।
प्रो0 मिश्र ने उदघाटन के बाद शिविर का निरीक्षण करने के उपरान्त स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि हम सबका कर्तव्य जनता का ज्यादा से ज्यादा सेवा करना है। उन्होंने डाक्टरों से कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण कराने आने वाली जनता के साथ अच्छा बर्ताव करें तथा अधिक से अधिक नि:शुल्क दवा मरीजों को देना का प्रयास करें। श्री मिश्र ने कहा कि उ0प्र0 की सरकार गरीबों एवं वंचित वर्ग के लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा एवं दवा उपलब्ध करवाने के लिए कटिबद्ध है। इसने आज सभी का सहयोग अपेक्षित है। मरीजों का इलाज करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिये।
प्रो0 मिश्र ने डाक्टरों को निर्देश दिये कि अन्य क्षेत्रों में भी ज्यादा से ज्यादा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर लगाने के प्रयास किये जायें तथा अधिक से अधिक जनता को चिकित्सा सुविधा का लाभ देने की काशिश करें। चिकित्सा शिविर में लगभग 500 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नि:शुल्क दवा वितरित की गयी। स्वास्थ्य शिविर में हार्ट रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, दाँत, हडडी तथा अन्य रोगों के विशेषज्ञ तथा फिजीशियन एवं सर्जन डाक्टरों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in