Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री की पहल पर अब सभी शासनादेश आन लाइन होंगे अब तक कुल 1091 शासनादेश वेबसाइट पर अपलोड

Posted on 29 October 2013 by admin

आम आदमी की रोज़मर्रा की जिंदगी को आसान बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अब राज्य सरकार के सभी शासनादेशों को आन लाइन कराये जाने की व्यवस्था सुनिशिचत करायी है। अभी तक विभिन्न विभागों द्वारा जारी किये जाने वाले शासनादेशों को हासिल कर पाना आम आदमी के लिये एक बहुत ही मुशिकल व थका देने वाला काम हुआ करता था और वह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं उठा पाता था। आम आदमी की इन्हीं कठिनाइयों के मददेनज़र मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सभी शासकीय विभागों द्वारा जारी किये वाले वाले शासनादेशों को आन लाइन किये जाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के चलतेे अलग सेेीेंंदंकमेीण्नचण्दपबण्पद वेबसाइट विकसित कर इस पर शासनादेशों को अपलोड किये जाने कार्य शुरू कर दिया गया है।
इस नयी व्यवस्था के तहत अब तक कार्मिक विभाग के 10, खाध एवं रसद विभाग के 652, नगर विकास विभाग के 17, परिहवन विभाग के 11, महिला कल्याण विभाग के 4, राजस्व के 213, विकलांग कल्याण के 65, शिक्षा के 71, सूचना प्रौधोगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के 26 तथा समाज कल्याण विभाग के 22 शासनादेशों को इस वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 1091 शासनादेश अपलोड किये जा चुके हैं। आगामी एक जनवरी तक सभी विभागों के शासनादेश इस वेबसाइट पर अपलोड कर दिये जायेंगे। आवश्यकता पड़ने पर कोर्इ भी व्यकित संबंधित शासनादेश को इस वेबसाइट पर न सिर्फ पढ़ सकता है, बलिक इसकी कापी भी प्राप्त कर सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in