Categorized | लखनऊ.

सर्वश्रेष्ठ अध्यापक ही छात्रों के व्यकितत्व का निर्माण कर सकते हैं- प्रो0 एस.एम. सिंह

Posted on 29 October 2013 by admin

सीतापुर रोड सिथति बोरा इन्स्टीटयूट आफ मैनेजमेन्ट साइन्सेज, में एम0बी0ए0ण् बी0बी0ए0 एवं बी0काम पाठयक्रम में अध्ययनरत सेमेस्टरटेस्ट में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रछात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविधालय फैजाबाद के पूर्व कुलपति व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो0 एस0.एम0 सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक व पूर्व विधायक डी0पी0 बोरा, प्रबंधक पंकज बोरा, महानिदेशक प्रो0 बी0बली, तथा प्राचार्य डा0 आर0जी0 वर्मा मुख्य रूप से उपसिथत रहे। प्रबन्धक पंकज बोरा द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डा0 आर0जी0 वर्मा ने स्वागत सम्बोधन में मुख्य अतिथि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समारोह में उपसिथत सभी अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि प्रो0 एस0एम0 सिंह ने अपने उदबोधन में विभिन्न पाठयक्रमों में अध्ययनरत छात्रों को बताया कि वह अपने जीवन में संघर्षरत होकर किस प्रकार लक्ष्य को प्राप्त कर सम्पूर्ण विश्व में अपना तथा अपने देश का नाम रोशन कर सकते हैं उन्होंने कहा कि श्उच्च कोटि के नागरिक बनाना अध्यापक का कर्तव्य है सर्वश्रेष्ठ अध्यापक ही छात्रों के व्यकितत्व का निर्माण कर सकते हैं।श्
मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न पाठयक्रमों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रछात्राओं एम0बी0ए0 प्रथम वर्ष संध्या वर्मा, साधना कौल, सचिन सिंह एम0बी0ए0 द्वितीय वर्ष नेहा कुमारी, सुनील कुमार, शिव कुमार बी0बी0ए0 के अनिकेत वर्मा, मुदित मिश्रा, सन्तराम तथा बी0काम के अनमोल शुक्ल, अमित यादव एवं कीर्ति पाण्डेय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
संस्थान के महानिदेशक प्रो0 बी0बली ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सकल संचालन संस्थान की शिक्षिका दिव्या तिवारी ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थान के निदेशक डा0 अनुराग श्रीवास्तव, डा0 अमित चतुर्वेदी, रवि जायसवाल, हिना जैन गुप्ता रजिस्ट्रार चेतन मिश्रा तथा समस्त विभागों के शिक्षकशिक्षकाएं उपसिथति रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in