Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि समाजवादी पार्टी अनुशासित पार्टी है।

Posted on 26 October 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि समाजवादी पार्टी अनुशासित पार्टी है। प्रत्याशी कोर्इ भी होता है सभी उसका समर्थन करते हैं। लोकसभा के चुनावों में जनता का रूझान समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। उसकी जीत से केन्द्र की सरकार बनने में उसकी प्रमुख भूमिका होगी। भाजपा- कांग्रेस से ऊबी जनता तीसरी ताकत का ही विकल्प चुनेगी।
श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में सैकड़ों की संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद थे। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र को लागू कर रही है। आधुनिक तकनीक में उत्तर प्रदेश आगे रहेगा। उन्होने कहा उत्तर प्रदेश में सरकार ने गरीब जनता के लिए बहुत कुछ किया है जितना किसी अन्य राज्य की सरकार ने नहीं किया है। उन्होने कहा किसान की कर्ज माफी, सिंचार्इ मुफत, कन्या विधाधन, किसान बीमा 5 लाख रू0, एम्बुलेंस सेवा 108 से जनता को राहत है। सच्चर कमेटी ने कहा है कि मुसलमान सबसे ज्यादा गरीब है। इसलिए हार्इस्कूल पास मुसिलम लड़कियों को 30 हजार रूपए का अनुदान दिया जा रहा है ताकि आगे की पढ़ार्इ और शादी में रूकावट न हो।
पार्टी में शामिल हुए
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अनुमति से उत्तर प्रदेश तृणमूल कांग्रेस के प्रषासनिक महासचिव, पार्टी प्रवक्ता, फ्रंटल संगठनों के प्रभारी  श्री संजीव मिश्रा के नेतृत्व में आज सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा नेताजी के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने प्रेसवार्ता में तृणमूल कांग्रेस नेताओं के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा करते हुए उम्मीद जतार्इ कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होने कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव हमेशा नौजवानों को आगे बढ़ाते रहे है और समाजवादी पार्टी में सबसे ज्यादा नौजवान सक्रिय है। वे हर मोर्चे पर आगे बढ़कर संघर्ष करते रहे हैं।
श्री संजीव मिश्र के साथ तृणमूल युवा कांग्रेस एवं तृणमूल छात्र कांग्रेस के पदाधिकारियों में 5 मण्डल अध्यक्ष, 12 जिलाध्यक्ष, 10 शहर अध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस, संत गाडगे धोबी सभा के भी कर्इ नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। श्री मिश्र ने संकल्प लिया कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के मिशन 2014 को पूरा करने में अपनी पूरी ताकत लगाएगें और नेताजी के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे की सरकार बनवाएगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in