Categorized | लखनऊ.

सपा की रथ यात्राएं केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए- डा0 चन्द्र मोहन।

Posted on 25 October 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी द्वारा आज से सामाजिक न्याय यात्रा व अधिकार यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए समाजवादी पार्टी यात्रा पर निकली है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल वोट लेने के लिये पिछड़ों को याद करती है। लेकिन सत्ता में आते ही सारी योजनायें केवल अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण के लिए ही लाती है। इसका ज्वलंत उदाहरण अल्पसंख्यक बालिकाओं को दिया जाने वाला अनुदान है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि धर्म के आधार पर बालिकाओं को अनुदान से वंचित किया जाना कहां का राजधर्म है? डा0 मोहन ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति में मदांध समाजवादी सरकार की असलियत पिछड़ा समाज जान चुका है। आगामी लोकसभा चुनाव में वह समाजवादी पार्टी के बहकावे में आने वाला नहीं है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की बढ़ती स्वीकार्यता से बौखला कर ही सपा जो केवल एक कुनबे की पार्टी है, ने जनता को भ्रमित करने का प्रयास प्रारम्भ किया है। लेकिन उसे यह पता नहीं है कि नरेन्द्र मोदी के समर्थन में चल रही आंधी में समाजवादी पार्टी तिनके की तरह उड़ कर कहां जायेगी, इसका सहज ही  अनुमान लगाया जा सकता है। उन्हाेंने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बहुसंख्यकों के साथ किये जा रहे पाप का प्रतिफल प्राप्त हो जायेगा।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में मुजफ्फरनगर सहित जितने भी दंगे हुये उनमें पिछड़ों को निशाना बनाया गया। फर्जी मुकदमे लगे लेकिन सरकार केवल अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण में ही लगी है। क्योंकि उसे भ्रम है कि वह केवल अल्पसंख्यकों के ही मताें से चुनाव में विजयी हुर्इ है। इस भ्रम को तोड़ने के लिए प्रदेश का बहुसंख्यक समाज आगामी लोकसभा चुनाव की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in