Categorized | Latest news, लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय, लखनऊ से

Posted on 25 October 2013 by admin

24-10-h-cm-photo-1

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय, लखनऊ से Þ17 पिछड़ी जातियों की अधिकार रथयात्राÞ तथा Þसामाजिक न्याय रथयात्राÞ को आज हरी झण्डी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए रवाना करते हुए आशा जतार्इ कि ये रथयात्राएं परिवर्तन का माहौल बनाएगीं और दिल्ली में सत्ता परिवर्तन का संदेश देगीं। रथयात्राएं 24 अक्टूबर,2013 से प्रारम्भ होकर 07 दिसम्बर,2013 तक चलेगी। यात्राओं के प्रथम चरण का समापन 29 अक्टूबर,2013 को आजमगढ़ में Þदेश बचाओं-देश बनाओंÞ रैली में होगा।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय में इस मौके पर हजारों की संख्या में आए उत्साही कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आज का दिन परिवर्तन और क्रांति का दिन माना जाएगा। समाजवादी पार्टी जीतेगी और बाकी दल हार का सामना करेगें। 26 साल पूर्व जब समाजवादी पार्टी की क्रांतिरथ यात्रा चली थी तो कांग्रेस डूबी थी। गैर कांग्रेसी सरकार उनके नेतृत्व में बनी थी। विधान सभा चुनाव से पूर्व श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में रथयात्रा चली तो बहुमत की सरकार बनी।
श्री यादव ने कहा कि लोकसभा में जब उन्होने 17 पिछड़ी जातियों का सवाल उठाया तो तमाम सांंसदो को उनके बारे में जानकारी नहीं थी। समाजवादी पार्टी ने इनके आंदोलन की नींव रखी। समाज में जिनकी पहचान नहीं थी, गरीब और उपेक्षित उन जातियों को राजनैतिक तथा सामाजिक अधिकारों से वंचित करके रखा गया। समाजवादी पार्टी ने इनके हाथों में नेतृत्व दिया है। उन्होने सचेत किया कि आरक्षण समाप्त करने की साजिशें हो रही है। हमें अब Þआरक्षण बढ़ाओ, आरक्षण बचाओÞ  इन दो मोर्चो पर एक साथ लड़ना हैं। नीतियां खराब हो और नीयत ठीक हो तो काम होगा लेकिन बाकी दलों की नीयत ही ठीक नहीं है। समाजवादी पार्टी की नीयत साफ है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं से अपील की कि वे इन रथयात्राओं को सम्मान दें। इनके सहयात्रियों का हौंसला बढ़ाएं। आगामी 14 दिसम्बर,2013 को रथ यात्रा की समापित पर इनका भव्य स्वागत लखनऊ में करेंं। इस दिन रमाबार्इ अम्बेडकर रैली स्थल लखनऊ में सामाजिक न्याय रैली होगी। उन्होने कहा कि रथयात्राओं का भारी असर होगा। जन-जन के बीच सघन सम्पर्क से लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत का माहौल बनेगा।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमत्री श्री अखिलेश यादव ने इन रथयात्राओं के साथ चलनेवाले नेताओं को बधार्इ देते हुए कहा कि ये यात्राएं सही वक्त पर निकल रही हैं। जिन लोगों को जागरूक करना हैं उन्हें समाजवादी पार्टी की नीतियों से जोड़ने का यह अवसर होगा। आज प्रदेश में बहुमत की सरकार है। जनता के पैसे की पिछली सरकार में हुर्इ बेर्इमानी को रोककर समाजवादी पार्टी सरकार ने जनता के हित में जनता की कमार्इ खर्च की हैं। बिना किसी भेदभाव  के किसानों, नौजवानों, महिलाओं एवं मुसिलमों के लिए योजनाएं शुरू की है। जनता के बीच इन उपलबिधयों को पहुचाना होगा।
श्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इनकी सरकारों में गरीबों को आगे बढ़ानेवाले, काम नहीं हुए। इनकी नीतियों और कार्यक्रमों से देश का कोर्इ भला नहीं हुआ। उन्होने कहा कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते मंहगार्इ बढ़ी है। देश को गुमराह करने वाली कांग्रेस के राज में घोटाले ही घोटाले हुए है। 2-जी स्पेक्ट्रम तो हवा का ठेका में बेर्इमानी की करतूत है।
श्री यादव ने कहा कि तमाम छोटी जातियों को अधिकार रथ यात्रा से जागरूक करने में मदद मिलेगी। नेताजी ने इन्हें सम्मान दिया था। बसपा राज में इन्हें सुविधाओं से वंचित कर दिया गया था। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 17 पिछड़ी जातियों अनुसूचित जाति में शामिल करने का विधानसभा में प्रस्ताव किया और केन्द्र को भी प्रस्ताव भेजा है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व किसानों, गरीबों और गांववालों का नहीं है इसलिए उनके कार्यक्रमों से गरीबों को नहीं बड़े लोगों, अमीरों को ही लाभ होता हैं समाजवादी पार्टी ने गरीबों, किसानों, नौजवानों का लाभ दिया हैं लैपटाप को हमने गांव-गरीब के घर तक पहुचाया है। बिना भेदभाव के कन्या विधाधन बांटा है। समाजवादी एम्बुलेंस सेवा-108 के लिए केन्द्र मदद करें, न करें हम इस सेवा को बढ़ाएगें। कम संसाधनों के बाद भी प्रदेश सरकार अपने चुनावी वायदे पूरे करने में लगी है।
श्री यादव ने कहा कि जब 1987 में नेताजी ने क्रांति रथ से यात्रा की तो एकसाल बाद ही वे मुख्यमंत्री बने। बसपाराज के भ्रष्टाचार और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मैने रथयात्रा की तो समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनी। अब इन रथयात्राओं से संकेत मिल रहा है कि दिल्ली में भी सत्ता परिवर्तन होगा और नेताजी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनेगी।
इस अवसर पर सर्वश्री भगवती सिंह, पूर्व सासद, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी, गायत्री प्रसाद प्रजापति कार्यक्रम संयोजक, राम आसरे विश्वकर्मा, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, नरेश उत्तम प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, कल्याण जैन एवं रामजी लाल सुमन,(पूर्व सासद) अमिबका चौधरी, नारद राय, शंखलाल मांझी, डा0 अशोक बाजपेयी, एस0आर0एस0यादव, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, राम सुन्दर दास निषाद, डा0 मधु गुप्ता, डा0 राजपाल कश्यप, डा0 हीरा ठाकुर, सुनील यादव, जरीना उस्मानी, शारदा प्रताप शुक्ला, आशा किशोर, राजेश दीक्षित, नवेद सिददीकी, लालता प्रसाद निषाद, राममूर्ति वर्मा, डा0 एल0पी0 गुप्ता, विनोद सविता, जगपाल गुर्जर, विजय यादव, वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रेम प्रकाश वर्मा, राम सागर, नानकदीन भुर्जी, रघुराज शाक्य, विशम्भर प्रसाद निषाद, कैलाश चौरसिया, श्यामलाल पाल, रमेश प्रजापति, दयाराम प्रजापति, लीलावती कुशवाहा, जानकी पाल, व्यास जी गौड़, सिद्धगोपाल साहू, डा0 मुन्ना अलवी, सत्यवीर प्रजापति, श्यामलाल बच्ची सैनी, पप्पू निषाद, किरनपाल कश्यप, प्रसिद्ध नारायण चौहान, सत्य नारायण राजभर, प्रभात पटेल, डा0 अखिलेश पटेल आदि की उपसिथति उल्लेखनीय रही।
24-10-a-rally-1

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in