Categorized | लखनऊ.

श्री शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि पीडि़त विस्थापितों में अपने गांवो और घरो में वापसी के संबंध में जो आशंकाएं थी,

Posted on 24 October 2013 by admin

लोक निर्माण, सिंचार्इ एवं राजस्व मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज यहां कहा कि उनकी अध्यक्षता में गठित सदभावना समिति की जांच आख्या एवं संस्तुतियां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव को सौंपी गर्इ है। समिति ने जनपद मुजफफरनगर एवं शामली में हिंसा प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण किया, पीडि़त परिवारों से बात की और अधिकारियों से भी हालात का जायजा लिया। समिति में सर्वश्री बलराम यादव, राम गोविन्द चौघरी, योगेश प्रताप सिंह, शाहिद मंजूर, इकबाल महमूद, महबूब अली, राम सकल गुर्जर, वीरेन्द्र सिंह तथा साहब सिंह षामिल थे।
श्री शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि पीडि़त विस्थापितों में अपने गांवो और घरो में वापसी के संबंध में जो आशंकाएं थी, उनके निराकरण के लिए शासन-प्रशासन गंम्भीर है। पीडि़त परिवारो के जानमाल की पूरी सुरक्षा होगी और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सभी के साथ इंसाफ किया जायेगा।
श्री यादव ने कहा कि विस्थापितों के लिए बने शिविरों के संचालन में मदरसों की सराहनीय भूमिका रही है। राहत कार्यो में उनके योगदान की प्रशंसा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी की है। मुजफफरनगर घटना के बाद सर्वप्रथम मदरसों एवं उनके संचालकों ने पीडि़त परिवारों को तत्काल आश्रय दिया। मदरसों और राज्य सरकार के बीच अच्छा तालमेल भी बना हुआ है, जिससे कि पीडि़तों को मदद पहुचाने में काफी सुविधा रही है। शांति व्यवस्था को बनाए रखने में मदरसा संचालकों की भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त किया जाना चाहिए। उन्होने आशा जतार्इ है कि विस्थापितों के बीच विश्वास पैदा करने और उनके पुनर्वास में मदद में मदरसों के संचालको का पूरा सहयेाग मिलता रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in