Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने झांसी में होने वाली तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

Posted on 24 October 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने झांसी में होने वाली तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अमित शाह झांसी पहुंच चुके है। प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी मंगलवार को ही पहुंच गये है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि 25 को झांसी में होन वाली विजय शंखनाद रैली में पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित कल्याण सिंह उमा भारती, कलराज मिश्र, ओमप्रकाश सिंह, विनय कटियार, केशरीनाथ त्रिपाठी, रामेश्वर चौरसिया, सत्येन्द्र नारायण कुशवाहा, डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, सहित अन्य नेता उपसिथत रहेंगे।
उन्होने बताया कि झांसी में होने वाली विजय शंखनाद रैली 1बजे से प्रारम्भ हो जाएगी। मा0 नरेन्द्र मोदी जी मंच पर 3 बजे पहुंचेंगे । सुरक्षा और सुविधा की दुषिट से दो मंच बनाये गए है। मुख्य मंच के बगल एक मंच बनाया गया है जिस पर बुन्देलखण्ड का नेतृत्व वर्ग के साथ-साथ बुन्देलखण्ड क्षेत्र में आने वाले चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन के जिलाध्यक्ष बैठेंगे।
उन्होने बताया कि कानपुर रैली में जुटे जनसमर्थन से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। पूरे क्षेत्र का कार्यकर्ता जनसम्पर्क में जुटा है। बुंदेलखण्ड में ऐतिहासिक साबित होने वाली इस रैली में छात्रों के लिए अलग ब्लाक के अलावा प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं के लिए अलग-अलग ब्लाक बनाएं गए है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि नरेन्द्र मोदी जी की रैली को 022-45014501 डायल कर सीधे सुना जा सकता है। मोदी जी की होने वाली रैली की जानकारी 09328280005 पर मिस काल करने पर भी प्राप्त की जा सकेगी। रैली की जानकारीूूूण्उवकपलिनचण्पद पर भी उपलब्ध रहेंगी। फेसबुक पर श्री नरेन्द्र मोदी जी की झांसी में होने वाली रैली की जानकारी  ंिबमइववाण्बवउध्दंउवपदनच पर उपलब्ध रहेगी। जबकि टयूटर पर नरेन्द्र मोदी जी की रैली की जानकारी जूपजजमतण्बवउध्उवकपलिनच पर उपलब्ध रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in