Categorized | Latest news, लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलबिधयों को गांव-गांव तक पहुचाने के लिए

Posted on 23 October 2013 by admin

22-10-j-cm-photo

समाजवादी पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलबिधयों को गांव-गांव तक पहुचाने के लिए 14 मार्च,2013 से प्रारम्भ प्रदेश के सभी 75 जनपदो की 10 हजार कि0मी0 की यात्रा पूरी कर लखनऊ वापस आने पर आज मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी साइकिल यात्रा दल के नायक श्री रणजीत बच्चन तथा नायिका सुश्री कालिन्दी निर्मल शर्मा का मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक समारोह में स्वागत किया। दोनों साइकिल यात्रियों को षाल ओढ़ाकर और 5-5 लाख रूपए देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी का साइकिल से पुराना संबंध रहा हैं। अन्य सभी दलों से ज्यादा युवा समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। वे आधुनिक तकनीक के भी जानकार है। वैसे युवाओं के सामने बड़ी चुनौती है। उन्हें समानता खुशहाली और बेहतर जीवनस्तर के लिए काम करना है। समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी उपलबिध यह भी है कि हमने जनता का धन जनता तक पहुचाया है। सरकार की योजनाओं से गरीबों, पिछड़ों, मुसिलमो, नौजवानों सभी को लाभ पहुचा है। हमने लैपटाप बांटे, 10वीं पास मुसिलम लड़कियों को 30 हजार रूपए, 12वीं कक्षा पास को 30 हजार रूपए दिए। मुफत सिंचार्इ, किसान की कर्ज माफी, 108 एम्बुलेंस सेवा, मुफत दवार्इ की व्यवस्था की। इतना कुछ दूसरे राज्य भी नहीं कर पाए है। आर्थिक संसाधन जुटाकर और धन की फिजूलखर्ची रोककर हमने अपने चुनावी वायदे भी पूरे किए है। प्रदेश में बिजली के 4 हजार मेगावाट के प्लांट लगाने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जनहित की योजनाओं में मदद करने को पीछे नहीं है किन्तु कुछ दल राजनीतिक बेर्इमानी कर रहे हैं। हम इनसे लोकतांत्रिक तरीके से निबटगेंं। लोकतंत्र में जनता जबाव देती हैं ऐसी ताकतों से समाजवादी पार्टी भी लड़ेगी। उन्होने कहा 108 एम्बुलेंस सेवा में केन्द्रीय मदद इसलिए रोकी गर्इ कि इसके आगे समाजवादी शब्द लगा है। समाजवादी शब्द तो संविधान सम्मत है। हमने अपने बूते इस सेवा को न केेवल चलाने अपितु बड़े जनपदो में एम्बुलेंस बढ़ाने का भी निश्चय किया है। इस सेवा से सुदूर क्षेत्रों में रहनेवाले गरीबों को मदद मिलती है। हम स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करना चाहते है। एमबीबीएस की सीटें बढ़ार्इ है।
कारागार मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। साइकिल यात्री श्री रणजीत बच्चन ने कहा कि वे 2014 में भी समाजवादी पार्टी की जीत के लिए काम करेगें। उन्होने कहा कि वह मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के व्यकितत्व एवं समाजवादी सरकार के जनहित में विकासपरक कार्यो से प्रभावित है। इस अवसर पर सर्वश्री भगवती सिंह, पूर्व सासद, राज किशोर मिश्र, अभिषेक मिश्र, कमाल अख्तर, सुनील यादव, डा0 राजपाल कश्यप, एस0आर0एस0यादव, नारद राय, शारदा प्रताप शुक्ला, श्रीमती आशा किशोर, रामवृक्ष सिंह यादव, विजय यादव, मनीष यादव, राम सागर यादव, पी0डी0 तिवारी, अभिषेक सिंह आशू, राजेश यादव आदि की उपसिथति उल्लेखनीय रही।
साइकिल यात्री श्री रणजीत बच्चन एवं सुश्री कालिन्दी शर्मा के साथ 250 साइकिल यात्रियों की टोली का पीजीआर्इ के पास श्री सुनील यादव (राज्यमंत्री) ने स्वागत किया और उनको 5-कालिदास मार्ग तक लाए।

22-10-hcm-photo

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in