Categorized | लखनऊ.

पुरनियाँ ओवर बि्रज का निर्माण नवम्बर तक हर-हाल में पूरा किया जाये

Posted on 23 October 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौधोगिकी राज्य मंत्री प्रो0 अभिषेक मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि 15 दिन के अन्दर लखनऊ उत्तर विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली सभी सड़कों की सिथति की समीक्षा करके उन्हें सूचित करें। उन्होंने कहा कि एक टीम बनाकर सभी सड़कों का सर्वे किया जाये तथा उसकी डिटेल रिपोर्ट पेश करें तथा यह भी अवगत करायें कि कौन सी सड़क किस विभाग द्वारा बनायी गयी है। आज यहाँ अपने कार्यालय कक्ष में लखनऊ की समस्याओं के विषय में बैठक कर रहे थे। उन्होंने पुरनियाँ में निर्माणाधीन ओवर बि्रज की समीक्षा सेतु निगम के जी0एम0 से की और जी0एम0 को निर्देश दिये कि नवम्बर के अन्त तक हर-हाल में निर्माण को पूरा करके जनता के लिए खोल दिया जाये ताकि आवागमन सुचारू रूप हो सके। श्री मिश्र ने कहा कि उन्होंने लखनऊ उत्तर विधान सभा क्षेत्र के विकास एवं प्रगति के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विशेष पैकेज की मांग की है, जिसे शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी जायेगी।
श्री मिश्र ने जानकीपुरम विस्तार योजना में अस्पताल, स्कूल, बस स्टेशन एवं सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए अतिशीघ्र जमीन की उपलब्धता सुनिशिचत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने समग्र विकास योजना के अन्तर्गत लगने वाले पत्थरों की गाइड लाइन भी निर्धारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। श्री मिश्र ने इस क्षेत्र के सभी पाकोर्ं की बाउण्ड्रीवाल, वाकिंग ट्रैक, स्ट्रीट, साफ-सफार्इ तथा क्षेत्र में कूड़े को हटाने के लिए लगातार कूड़ा गाडि़यों का नियमित समय पर संचालन भी सुनिशिचत करने के निर्देश सम्बनिधत विभागों के अधिकारियों को दिये।
प्रो0 मिश्र ने कपूरथला के पास मल्टीलेवल पार्किंग व रिवर फ्रन्ट डेवलपमेंट की भौतिक प्रगति की भी समीक्षा की।
बैठक में एल0डी0ए0 के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त, एल0डी0ए0 के मुख्य अभियंता, जिलाधिकारी लखनऊ, सेतु निगम के जी0एम0 तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in