Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री श्री राम गोविन्द्र चौधरी ने प्रदेश के स्कूलों में नि:शुल्क वितरण हेतु

Posted on 23 October 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री श्री राम गोविन्द्र चौधरी ने प्रदेश के स्कूलों में नि:शुल्क वितरण हेतु क्रय की जाने वाली यूनीफार्म की गुणवत्ता हर हाल में सुनिशिचत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि यूनीफार्म क्रय में किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर संबंधित अधिकारी को बख्शा नहीं जायेगा।
श्री चौधरी ने कहा कि जनपदों को आवंटित धनराशि का 75 प्रतिशत प्रथम किश्त के रूप में हस्तान्तरित किया जा रहा है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे यह सुनिशिचत करें कि 24 घण्टे के अन्दर विधालयवार धनराशि विधालय प्रबन्ध समिति के खाते में हस्तांतरित कर दे। साथ ही यह भी सुनिशिचत करें कि किसी भी तरह की शिकायत न आये।
श्री चौधरी ने कहा कि ऐसा ज्ञात हुआ है कि स्कूल प्रबन्धन द्वारा ड्रेस क्रय करने का आदेश दिया गया है लेकिन कुछ कर्मचारी व अध्यापक मिलकर साठ-गाठ करके केन्द्रीकृत रूप से क्रय करने की साजिश रच रहे हैं। इसमें वे शासन के अधिकारियों व उच्च स्तर के अधिकारियों के नाम भी प्रयोग कर रहे हैं। यह कृत योजना का घोर दुरउपयोग है। श्री चौधरी ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों व सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों का आगह किया कि इसमें पूर्ण रूप से नियमों का पालन किया जाय। यदि कोर्इ भी अधिकारी व कर्मचारी अफवाह फैलाकर अपने उददेश्यों की पूर्ति करता पाया गया तो कड़ी कार्रवार्इ होगी।
श्री चौधरी ने बताया कि जनपद महाराजगंज में प्रोन्नति व समायोजन में धन उगाही करने वाले तीन खण्ड शिक्षा अधिकारियों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हाेंने एस0एस0पी0 को भी कड़े निर्देश दिये हैं कि संबंधित अधिकारी साक्ष्यों के अभाव में बचने न पाये, साक्ष्य  मिलने पर इनके विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जाये ताकि अन्य अधिकारी  व कर्मचारी में भय पहुंचे और ऐसा कृत अन्य अधिकारी ने करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in