Categorized | लखनऊ.

‘विश्व विकलांगता दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

Posted on 23 October 2013 by admin

चयनित अभ्यर्थियों एवं संस्थाओं को 03 दिसम्बर को पुरस्कृत किया जायेगा
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को तीन दिसम्बर ‘विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर वर्ष 2013 हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए पात्र अभ्यर्थियों एवं संस्थाओं के आवेदन पत्रों का परीक्षण कर संस्तुति सहित विकलांग कल्याण निदेशालय को 15 नवम्बर 2013 तक भेज देने के निर्देश दिये।
निदेशक, विकलांग कल्याण विभाग श्री अनिल कुमार सागर ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि जनपद स्तर पर पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों के परीक्षण एवं संस्तुति करने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। जिसके उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी व सदस्य के रूप में जिला विकलांग कल्याणसमाज कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी एवं जिलाधिकारी द्वारा नामित विकलांगों के कल्याणार्थ कार्यरत प्रतिषिठत स्वैचिछक संगठनव्यकित व प्रतिनिधि होंगे।
श्री सागर ने बताया कि ‘विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर - दक्ष विकलांग कर्मचारियों को व स्वत: रोजगार में लगे हुये विकलांग व्यकितयों को, असाधारण सृजनात्मक कार्य करने वाले विकलांग व्यकितयों को, विकलांग जन के कल्याणार्थ तकनीकी खोजने के लिए, विकलांग जन के लिए उत्कृष्ट रोल माडल हेतु, विकलांग जन के सेवायोजकों को, विकलांग जन के उत्कृष्ट प्लेस्मेंट हेतु, इनकेे हितार्थ उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यकित एवं संस्था को, इनके लिए बाधारहित वातावरण के निर्माण के लिए, उत्कृष्ट चैनलाइजिंग एजेन्सी को, उत्कृष्ट लोकल लेवल कमेटी एवं विकलांग कल्याण विभाग में उत्कृृष्ट शिक्षक को तीन दिसम्बर 2013 को इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यकितयों एवं संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in