Categorized | लखनऊ.

देश की जनता कांगे्रसनीत यूपीए सरकार से ऊब चुकी है

Posted on 23 October 2013 by admin

देश की जनता कांगे्रसनीत यूपीए सरकार से ऊब चुकी है। चाहे बात सपा की हो या बसपा की ये लोग केन्द्र में कांगे्रस का समर्थन देते हैं और प्रदेश में उनके विरोध का नाटक करते हंै। प्रदेश में आये दिन दंगे हो रहे है। बेगुनाह मारे जा रहे हंै और प्रदेश सरकार ट्रान्सफर पोसिटंग में व्यस्त है। बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है। रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए कोर्इ योजना केन्द्र व प्रदेश सरकार के पास नही हैं। उक्त उदगार भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने आज भाजपा कार्यालय पर छात्रों, इंजीनियरों एव डाक्टरों की सदस्यता पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
श्री गुप्ता ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को आशा भरी निगाहों से देख रही है। नरेन्द्र मोदी आम जनमानस के उम्मीदों के दीपक है। हमने अपना काम कर दिया है अब भाजपा को आने वाले लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत दिलाकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री आपको बनाना है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजयुमों के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र तिवारी ने कहा कि कांगे्रस के युवराज राहुल गांधी को नवजवानों की रत्तीभर चिन्ता नहीं है। वह कभी उत्तर प्रदेश के युवाओं को भिखारी बताते हैं, तो कभी देश को हिन्दू आतंकवाद से त्रस्त बताते है। शायद उन्हें नहीं पता है कि आज इस प्रदेश का युवा जाग गया है। वह अखिलेश यादव द्वारा बांटे जा रहे बेरोजगारी भत्ते, टैबलेट एवं लैपटाप की लालच में नहीं आने वाला है। वह विकास चाहता है, सुरक्षा चाहता है। इसलिए नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना अब हमारी आपकी नैतिक जिम्मेदारी है।
भाजयुमों के प्रदेश मंत्री सोनू सिंह ने चर्चा करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी की रैलियों में युवाओं की भीड़ इस बात की गवाह है नौजवान परिवर्तन चाहता है। अब यह परिवर्तन कहाँ से शुरू होगा यह तय करना आपका काम है। अपनी जिम्मेदारी का एहसास करिए, जागरूक बनिये, और देश में चल रहे षड़यंत्रों को रोकने में जुट जार्इये, जिससे कि आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बन सकें।
कार्यक्रम में राजन साहू, राजेश साहू, अंकज तिवारी, प्रशांत, जगत यादव, गौरव शुक्ल, शैलेश रावत, मंदीप सिंह, सहित 200 से अधिक युवाओं ने भाजयुमों की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम का संचालन भाजयुमों के प्रदेश कार्यालय प्रभारी विक्रम सिंह सिकरवार ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in