Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्षमुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुर्इ।

Posted on 22 October 2013 by admin

समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्षमुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुर्इ। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आज के हालात में लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सांप्रदायिक और विघटनकारी ताकतों को हमें कामयाब नहीं होने देना हैं। कांग्रेस बदलाव नहीं चाहती है। उसके जनविरोधी कामों और घोटालों से उसका फिर सरकार में आना सम्भव नहीं है। भाजपा और कांग्रेस की नीतियां एक जैसी हैं। दोनों की नीतियां गरीब विरोधी और पूंजीपरस्त है। जनता इन्हें नकारने का मन बना चुकी है।
श्री यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं तो कर्इ तरह की साजिशें रची जाएगी। इनसे सतर्क रहकर समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को मजबूती से जिताना है। तभी समाजवादी पार्टी की नीतियां केन्द्र में लागू की जा सकेगी। केन्द्र में जो सरकार बनेगी उसमें समाजवादी पार्टी की केन्द्रीय भूमिका होगी। कांग्रेस-भाजपा को बहुमत नहीं मिलनेवाला है। जनता अब इनसे ऊबकर तीसरे विकल्प को चाहती है। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता चुनावों को गम्भीरता से लें। समाजवादी पार्टी सरकार ने विकास के जो काम किए हैं उन्हें जन-जन तक पहुचाएं। कांग्रेस के राज में मुसिलमों की बहुत बेकद्री हुर्इ हैं, भाजपा राज में गुजरात में उनका कत्लेआम हुआ है। समाजवादी पार्टी सरकार ने मुसिलमों की भाशा, संस्कृति और पहचान को सम्मान दिलाया है। सांप्रदायिकता के खिलाफ धर्मनिरपेक्षता के लिए समाजवादी पार्टी ही लड़ती आर्इ है और आज भी मुसिलमों का विश्वास समाजवादी पाटीर्ं पर है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने जनहित में किसानों, नौजवानों, महिलाओं, मुसिलमाें और समाज के सभी वर्गो के पक्ष में जो काम किए हैं, विपक्षी उनकी अनदेखी कर अनर्गल आरोप लगाते हैं। दूसरे राज्य हमारी नीतियों एवं निर्णयों का अनुसरण करने को बाध्य हो रहे हैं। प्रदेश का आर्थिक बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा रहा हैं ताकि उधोग लग सके, रोजगार बढ़ सके। सड़क और बिजली की व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश विकास में रफतार पकड़ रहा है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। प्रदेश में असिथरता पैदा करनेवालों की चुनौती स्वीकार कर हमें समाजवादी पार्टी को लोकसभा की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दिलाने के लिए कमर कस लेनी होगी।
बैठक में नेताजी के नेतृत्व की सराहना करते हुए वक्ताओं ने उन्हें और ताकतवर बनाने तथा दिल्ली में सत्ता के शीर्ष पर ले जाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी ने ही फिरकापरस्त ताकतों को शिकस्त दी है। प्रदेश सरकार को बदनाम करनेवालों की साजिशों के प्रति सतर्क रहना हैं गरीब महिलाओं को तन ढंकने के लिए साड़ी देने की बात सिर्फ समाजवादी सरकार कर रही है। मुसिलमों को योजनाओं में 20 प्रतिशत भागीदारी दी गर्इ है।
प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राजनैतिक आर्थिक प्रस्ताव पेश किया जिसमें बसपा राज में विरासत में मिले भ्रष्टतंत्र और खाली खजाना तथा केन्द्र की उपेक्षा के बावजूद अपने राजनीतिक कौशल से स्वयं संसाधन जुटाकर अधिकांश चुनावी वायदे पूरे करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को बधार्इ दी गर्इ। प्रस्ताव में सांप्रदायिक ताकतों की चुनौती को स्वीकार करते हुए धर्मनिरपेक्षता की लड़ार्इ मजबूती से लड़ने का निश्चय किया गया। यह भी कहा गया कि कांग्रेस और भाजपा जैसे दलों ने समाजवादी पार्टी को घेरने के लिए गुजरात के आयातित नेताओं के हाथ में अपनी चुनाव कमान सौंपकर उत्तर प्रदेश को गुजरात की प्रयोगशाला बनाने की साजिश की है।
समाजवादी पार्टी के राजनीतिक आर्थिक प्रस्ताव में पार्टी की सामाजिक न्याय के प्रति पक्षधरता को रेखांकित करते हुए 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का लाभ दिलाने का भी संकल्प लिया गया। सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू न करने के लिए केन्द्र की आलोचना करते हुए प्रस्ताव में मुसिलमो के हित में प्रदेश सरकार के निर्णयों की सराहना की गर्इ। केन्द्र की गलत नीतियों के चलते देश मंहगार्इ और भ्रष्टाचार का शिकार हुआ है। घरेलू और विदेश के मोर्चो पर भी कांग्रेस सरकार विफल रही है। मुसिलमो की दुर्दशा के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है। उसने जनता का विश्वास खो दिया है।
प्रस्ताव में कहा गया है कि कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से ऊबी जनता अब तीसरे विकल्प पर उम्मीदें लगाए हैं। समाजवादी पार्टी की इस चुनाव में अहम और ऐतिहासिक भूमिका होगी। श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में धर्मनिरपेक्षता के पक्ष और सामाजिक आर्थिक अन्याय के खिलाफ लड़ार्इ में समाजवादी पार्टी जीत दर्ज कराएगी और गुमराह करनेवाले तत्वों को सबक सिखाएगी।
बैठक में दो मिनट मौन रहकर पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं सासद श्री मोहन सिंह तथा पूर्व सासद श्री राम नरेश कुशवाहा को श्रद्धांजलि दी गर्इ।
राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सर्वश्री नरेश अग्रवाल, अहमद हसन, ओमप्रकाश सिंह, भगवती सिंह, राज किशोर मिश्रा, बलराम यादव, अमिबका चौधरी, नारद राय, डा0 मधु गुप्ता, अवधेश प्रसाद, गायत्री प्रसाद प्रजापति, डा0 अशोक बाजपेयी, रामसकल गुर्जर, डा0 राजपाल कश्यप, डा0 पी0के0 राय, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, एस0आर0एस0यादव, श्रीमती जरीना उस्मानी, श्रीमती माला द्विवेदी डा0 सरोजनी अग्रवाल, रमेश प्रजापति, सुनील सिंह यादव, श्रीमती जूही सिंह, श्रीमती लीलावती कुशवाहा, श्रीमती श्वेता सिंह, ऋशिपाल सिंह गुर्जर, हुलास राय सिघंल, सुशील दीक्षित, विजय यादव, बख्तावर सिंह, नानकदीन भुर्जी, मौ0 हक कादरी, भरत त्रिपाठी, अनीस मंसूरी, रामदुलार यादव अल्पना बाजपेयी, मौ0 अयूब, राजेन्द्र निषाद, रामाज्ञा सिंह चौहान, विजेंद्र नागर, राजपाल सिंह, किशन सिंह तोमर आदि की उपसिथति उल्लेखनीय रही।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in