Categorized | लखनऊ.

योजनान्तर्गत लक्ष्य के अनुरूप धनराशि खर्च न करने वाले अधिकारियों को सख्त चेतावनी

Posted on 22 October 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार पशुधन विभाग की कामधेनु योजना और कुक्कुट योजना के संचालन में लापरवाही बरतने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवार्इ की जायेगी। जनपदवार संचालित इन योजनाओं के तहत चयनित लाभार्थियों के समक्ष आ रही समस्याओं को शीघ्र दूर कर इनकी कार्य प्रगति में तेजी लायी जाय, जिससे लाभार्थियों को समय से लाभानिवत किया जा सके।
प्रमुख सचिव, पशुधन श्री योगेश कुमार ने आज यहां विधान भवन सिथत तिलक हाल में पशुधन विभाग की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय योजनान्तर्गत आवंटित धनराशि को लक्ष्य के अनुरूप समय से खर्च न करने वाले हाथरस, एटा, अलीगढ़, चित्रकूट, महाराजगंज एवं ललितपुर जनपद के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को फटकर लगाते हुये इनके खिलाफ सख्त कार्रवार्इ की चेतावनी दी, और उन्होंने इनकों अपनी कार्य संस्कृति में सुधार ला कर गम्भीरता के साथ निर्गत धनराशि को नियमानुसार शीघ्र खर्च करने के निर्देश दिये। उन्होंने पशुचिकित्सालयों के जीर्णोद्धार कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिये।
श्री कुमार ने प्रदेश की पशुगणना से संबंधित मानदेय का भी एक हफ्ते के भीतर वरीयता के साथ भुगतान करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पूरी तैयारी व स्पष्ट अंकड़ों के साथ बैठक में भाग लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कुक्कुट योजना व कामधेनु योजना को प्राथमिकता के आधार पर संचालित कराने के लिए चयनित लाभार्थियों और जिला बैंकर्स कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में करार्इ जाय जिससे इन योजनाओं के संचालन में आ रही समस्याओं का निराकरण समय से हो सके। उन्होंने इन योजनाओं के अन्तर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिलाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पशुओं की गलाघोंटू तथा खुरपका-मुहपका रोग नियंत्रण के लिए टीकाकरण के लक्ष्य को भी समय से पूरा किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अल्पसंख्यकों को पशुधन विभाग की पैरावेटस योजना, कृतिम गर्भाधान और पशुपालकों की प्रशिक्षण योजना से लाभानिवत किये जाने के कार्यों में तेजी लायी जाय।
निदेशक, पशुपालन विभाग डा0 रूद्र प्रताप ने पशुचिकित्साधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कम उम्र के बछ़ड़ों व पडडों का सीमेन न लिया जाय। उन्होंने सीमेन की गुणवत्ता प्रभावित न हो अत: इसके रख-रखाव में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में विभाग के मण्डलीय उपनिदेशक, मुख्य पशुचिकित्साधिकारियों के साथ-साथ मुख्यालय के अधिकारी उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in