Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के जन्तु उधान राज्य मंत्री और प्रभारी मंत्री लखनऊ डा0 शिव प्रताप यादव ने नगर वासियों को सूचित किया है कि

Posted on 22 October 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के जन्तु उधान राज्य मंत्री और प्रभारी मंत्री लखनऊ डा0 शिव प्रताप यादव ने नगर वासियों को सूचित किया है कि लखनऊ में सड़क, सीवर, पानी आदि की समस्या होने पर उनके मोबाइल और दफ्तर के बेसिक फोन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं   डा0 शिव प्रताप यादव ने आज यहां बताया कि उनके कार्यालय कक्ष 8 बी नवीन भवन, उ0प्र0 सचिवालय के फोन नं0-2237101 व 2213521 पर लिखित शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। इसके साथ ही 10 न्यू डी0एम0आर0 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ सिथत उनके आवास पर पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजे के बीच में मिलकर भी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। बहुत आवश्यक हो तो उनके मोबाइल नम्बर-8005489051 पर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को नगर विकास मंत्री से वार्ताकर तत्काल दूर किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in