Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि चीन हमेशा धोखेबाज रहा है।

Posted on 21 October 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि चीन हमेशा धोखेबाज रहा है। उसकी नजरें हमारे उत्तरी सीमांत पर लगी है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू चीन के धोखे के शिकार हुए और उसी सदमें में उनकी मृत्यु हुर्इ। उन्होने कहा कि हमें उत्तरी सीमा पर सावधानी और हिम्मत से मुकाबला करना पड ़सकता है।
श्री यादव मोहनलालगंज, लखनऊ के करौरा ग्राम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री नारायण दत्त तिवारी के 89वें जन्म दिवस पर आयोजित विशाल कौमी एकता महासम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने इस मौके पर श्रीमती सुशीला तिवारी स्मारक बालिका महाविधालय, डा0 राम मनोहर लोहिया पार्क और अनाथालय का शिलान्यास भी किया।
श्री मुलायम सिंह यादव ने श्री नारायण दत्त तिवारी के दीघायर्ु और स्वस्थ तथा सक्रिय रहने की कामना करते हुए उनके साथ अपने लम्बे संबंधों का जिक्र किया। उन्होने कहा कि देश के इस महान नेता के जन्म दिन पर यह संकल्प लेना होगा कि बेकारी, भूख, बीमारी जैसी समस्याओं का सभी मिलकर सामना करें। देश को विकास की ओर ले चलें। सभी वर्गो का सहयेाग प्राप्त करें। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार ने किसानों, मेहनतकशों, व्यापारियों, छात्रों, वकीलों,शिक्षकों सभी के हित की योजनाएं बनार्इ है। किसानों को कर्ज माफी, मुफत सिंचार्इ, मुफत इलाज, गरीबों को कंबल और महिलाओं को साड़ी आदि का इंतजाम हुआ है।
श्री यादव ने कहा कि देश के समक्ष गम्भीर समस्याएं हैं। कुछ माह पहले भारतीय सीमा के 19 किलोमीटर अंदर तक चीनी सेनाएं आ गर्इ थी। लोकसभा में मैने कहा कि चीन वापस नहीं गया है। उसकी बुरी नजरें हमारे क्षेत्र पर हैं। वह हमेशा से धोखेबाज रहा है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू के समय चीनी प्रधानमंत्री श्री चाऊ एन लार्इ का बहुत भव्य स्वागत हुआ। हिन्दी-चीनी भार्इ-भार्इ के खूब नारे लगे। लेकिन चाऊ ने नेहरू जी के साथ विश्वासघात किया और उसी सदमें में उनकी मौत हो गर्इ। डा0 राम मनोहर लोहिया का भी यही मत था।
उत्तर प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री, कर्इ विभागों के केन्द्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री नारायण दत्त तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश की तरक्की बिना उत्तर प्रदेश के विकास के सम्भव नहीं है। यह दिखाना होगा कि हर गांव, खेत और झोपड़ी में प्रदेश आगे बढ़ा है। इसमें किसी तरह का अलगाव और झण्डों का झगड़ा नहीं होना चाहिए। ये सभी भारत की एकता की याद दिलाते हैं और भारत के संविधान की नजर में सब एक हैं। किसान अपने खेत में जब फसल दुगनी कर लेते हैं तो वही प्रदेश तकनीकी विकास में भी आगे होता है। उधोग और खेती का विकास बढ़ चढ़कर होना चािहए।
श्री तिवारी ने कहा कि आनेवाली सदी और ज्यादा महत्वपूर्ण होगी। दुनिया भारत की ओर देख रही है। पहले हम गुलाम थे आज हम आजाद है। अब हमें किसी की नकल नहीं करनी है, अपनी ताकत बनानी है। उन्होने नौजवानों से कहा कि वे जाति, संप्रदाय के झगड़े में न पड़े। इतिहास की जानकारी रखें। यह जानें कि दुनिया में क्या हो रहा है। सोचें कि हम कहां है? हम आगे बढ़ेगें तो इंसानियत आगे बढ़ेगी। समारोह में स्थानीय जू0 हार्इ स्कूल को इंटर कालेज और मोहनलालगंज को टाउन एरिया घोषित करने की मांग उठार्इ गर्इ। श्री मुलायम सिंह यादव ने उस पर कार्यवाही कराने का भरोसा दिया।
इस मौके पर श्री एन0डी0 तिवारी विचार मंच की ओर से नेताजी एवं श्री तिवारी जी को माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्री भवानी दत्त भटट ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में श्रीमती सुशीला सरोज, सासद, श्री शारदा प्रताप शुक्ला एवं श्रीमती चन्द्रा रावत(विधायकगण) श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती बीना दुग्गल, पूर्व एमएलसी, श्री रामस्वरूप सिंह डा0 आशालता सिंह, रंजना सिंह, नवीन वर्मा, कमलेश शर्मा, सत्यप्रकाश तिवारी, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, देवीशंकर मिश्र, आर0डी0सिंह आदि की उपसिथति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in