Categorized | लखनऊ.

निर्धनों, गरीब किसानों के सपनों को सहकारिता आन्दोलन के माध्यम से पूरा करना है -शिवपाल सिंह यादव

Posted on 21 October 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से कृषि को आधुनिक तकनीकी से जोड़कर देश की अर्थ व्यवस्था को सृदृढ़ किया जा सकता है। सहकारिता आन्दोलन अब जनता के चुने प्रतिनिधियों के हाथ में है। सहकारिता आन्दोलन को सफल बनाकर हमें महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करना है। श्री यादव आज उ0 प्र0 को-आपरेटिव बैंक लि0 की 56 वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि शीर्ष बैंक द्वारा सहकारिता के विकास में अभूतपूर्व योगदान करते हुए वर्ष 2012-13 में रू0 4872.88 करोड़ का अल्पकालीन फसली ऋण वितरित किया गया जिससे 38.86 लाख कृषक लाभानिवत हुए प्रदेश के गन्ना मूल्य भुगतान हेतु 33 चीनी मिलों को रू0 2596.27 करोड़ का वित्त पोषण किया गया तथा व्यवसायिक योजनाओं के अन्तर्गत रू0 1343.16 लाख का ऋण वितरित करते हुए प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान किया गया है।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि फसली ऋण को भुगतान करने पर किसानों को 3 प्रतिशत की दर से ऋण उपलब्ध कराये जाने से प्रदेश के ग्रामीणशहरी क्षेत्रों को जो लाभ मिल रहा है, उससे जन समाज का विश्वास सहकारिता आन्दोलन में सुदृढ़ हो रहा है। सहकारिता मंत्री ने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुकितका अधिकार बोर्ड को देने का वादा किया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव सहकारिता श्री देबाशीष पण्डा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in