Categorized | लखनऊ.

सऊदी अरब में प्रदेश के 18 हज यात्रियों का निधन

Posted on 21 October 2013 by admin

हाजियों की वापसी का सिलसिला आगामी 21 अक्टूबर से
इस बार उत्तर प्रदेश से हज करने के लिए सऊदी अरब गये हज यात्रियों में से 18 यात्रियों का वहीं पर निधन हो गया।
राज्य हज समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन यात्रियों का सऊदी अरब में निधन हुआ उनमें रामपुर जि़ले के 86 वर्षीय जमाल अहमद, संत कबीर नगर के 67 वर्षीय मनुल्लाह, बिजनौर की 73 वर्षीय बेगम सकीना, उन्नाव की 76 वर्षीय शायरा बेगम, गोण्डा की 69 वर्षीय श्रीमती रोजा, मुजफ्फरनगर की 70 वर्षीय श्रीमती अमातुल कादिम, सहारनपुर की 68 वर्षीय सर्इदा बेगम, वाराणसी के 45 वर्षीय मुग़ीज, बलरामपुर के 71 वर्षीय सक़लैन ओर यहीं की 76 वर्षीय बीबी मरियम, मुरादाबाद के 78 वर्षीय रफ़ीक, बरेली के 66 वर्षीय इकबाल खान और यहीं की 71 वर्षीय श्रीमती मिन्नो, बलिया के 83 वर्षीय ख़लील, जे0 पी0 नगर के 85 वर्षीय करीम बख़्श, लखीमपुर खीरी के 62 वर्षीय हसन मोहम्मद, लखनऊ के 67 वर्षीय मोहम्मद मुइन तथा सिद्धार्थनगर की 63 वर्षीय श्रीमती कसीरून निशा शामिल हैं।
हाजियों की वापसी : प्रदेश से हज करने गये यात्रियों की वापसी का सिलसिला आगामी 21 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। सऊदी अरब से प्रदेश के हाजियों को वापस लाने वाली पहली फ्लाइट 21 अक्टूबर को रात्रि 08:15 बजे अमौसी एअरपोर्ट पहुंचेगी। हज समिति द्वारा जारी फ्लाइट शिडयूल के अनुसार लखनऊ एअरपोर्ट पर हाजियों को वापस लाने वाली उड़ानों का सिलसिला आगामी 06 नवम्बर तक चलेगा और इस दौरान कुल 38 उड़ानें हाजियों को लेकर आयेंगी। वाराणसी एअरपोर्ट पर हाजियों की वापसी का सिलसिला 22 अक्टूबर से शुरू होकर आगामी एक नवम्बर तक चलेगा और इस दौरान कुल 17 फ्लाइटस हाजियों को लेकर वहा पर लैण्ड करेंगी। वहीं दिल्ली एअरपोर्ट पर भी प्रदेश के हाजियों के वापस आने का सिलसिला 21 अक्टूबर से शुरू होकर आगामी 05 नवम्बर तक जारी रहेगा और इस बीच हाजियों को लेकर कुल 50 उड़ाने वहां पर लैण्ड करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in