Categorized | लखनऊ.

श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन महिला महाविधालय, भरवारा, गोमतीनगर, लखनऊ में आज भूतत्व एवं खनिज मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने छात्रों को

Posted on 21 October 2013 by admin

श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन महिला महाविधालय, भरवारा, गोमतीनगर, लखनऊ में आज भूतत्व एवं खनिज मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने छात्रों को लैपटाप वितरित किए। उन्होने छात्रो को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार घोषणाएं कम, काम ज्यादा करने में विश्वास करती है। मुख्यमंत्री जी जनोपयोगी घोषणाओं को तेजी से अमल में लाने में विश्वास करते है। इसीलिए चुनाव के समय नौजवानों से जो वायदे किए गए थे उनको पूरा किया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुशीला सरोज, सासद ने कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव जी ने कन्या विधाधन देना शुरू किया था। समाजवादी पार्टी सरकार ने Þपढ़े बेटियां, बढ़े बेटियांÞ योजना में 30 हजार रूपए देना शुरू किया है। अब मुख्यमंत्री जी ने गरीब छात्र-छात्राओें के हाथो में लैपटाप देकर उन्हें सम्पन्न परिवार के छात्र-छात्राओं की तरह अपना भविष्य संवारने का अवसर दिया हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार समता और सामाजिक न्याय के लिए काम करती है।।
विधालय के प्रबंधक श्री जगजीवन प्रसाद ने छात्राओं को बधार्इ देते हुए कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव हमेशा वायदों को निभाने पर जोर देते है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने चुनाव घोषणा पत्र के अधिकांश वायदों को पूरा कर एक रिकार्ड बनाया है। युवाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए उनके प्रयास सराहनीय है।
इस मौके पर प्रबंधक  समिति के अध्यक्ष श्री रामशंकर यादव, कोआर्डिनेटर श्री एस0सी0 पाण्डेय, सचिव श्री दिनेश सिंह तथा उपप्रबंधक श्री कृष्ण मुरारी एवं श्रीमती तान्या के मुरारी की सिथति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in