Categorized | लखनऊ.

भारत-भारती सम्मान से सम्मानित डा. लक्ष्मीशंकर मिश्र ‘निशंक की

Posted on 21 October 2013 by admin

भारत-भारती सम्मान से सम्मानित डा. लक्ष्मीशंकर मिश्र ‘निशंक की 95वीं जयन्ती के अवसर पर सोमवार 21 अक्टूबर, 2013 को अपराहन 3.00 बजे से निराला साहित्य केन्द्र एवं सभागार, हिन्दी भवन, लखनऊ में संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर डा0 निशंक की स्मृति को समर्पित ‘शाश्वत शब्द : समर्पित साधना गं्रथ का लोकार्पण किया जायेगा।
इस संगोष्ठी की अध्यक्षता श्री उदय प्रताप सिंह, मा0 कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान करेंगे। मुख्य अतिथि श्री गोपाल चतुर्वेदी व प्रमुख वक्ता   प्रो0 सरला शुक्ल होंगी।
डा. निशंक की साहितियक काव्य यात्राा के विभिन्न पहलुओं पर प्रो0 रमेश दीक्षित, श्री दीन मोहम्मद दीन, मैनपुरी, डा0 रामेन्द्र पाण्डेय, रायबरेली व श्री केशव प्रसाद वाजपेयी, रायबरेली भी अपने विचार रखेंगे। इसके अतिरिक्त डा. निशंक की कविताओं का सस्वर पाठ भी किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in