Categorized | लखनऊ.

मोदी की विजय शंखनाद रैली से अखिलेश घबराये- डा0 चन्द्र मोहन।

Posted on 19 October 2013 by admin

समाजवादी पार्टी की सरकार के मुखिया अखिलेश यादव का कानपुर दौरा केवल शासन प्रशासन की हनक दिखाने की राजनैतिक हथकण्डा है। भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र भार्इ मोदी की कानपुर रैली प्रस्तावित होने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आनन-फानन में अपना कानपुर प्रोगाम केवल मोदी जी की लोकप्रियता से घबराकर बनाया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि वह कानपुर जाकर लैपटाप बाटकर युवाओं को भ्रमित करना चाहते है लेकिन फिर भी ßविजय शंखनाद रैलीß में आर्इ.आर्इ.टी., एच.बी.टी.आर्इ. सहित सभी प्रमुख शिक्षा संस्थान के विधार्थी व शिक्षकों की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा मुख्यमंत्री के कानपुर रहने से प्रशासन को रैली की व्यवस्था को बनाने में अडचन पैदा हुर्इ। उन्होने कहा कि मोदी जी की पटना हुंकर रैल को लेकर जब महामहिम राष्ट्रपति जी ने जनभावना के अनुरूप परिवर्तन किया तो अखिलेश यादव को भी सबक व परिपक्वता दिखानी चाहिए थी।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि ßविजय शंखनाद रैलीß को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। प्रशासन के सुझाव व कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए रैली स्थल पर लोगों के बैठने की व्यवस्था को विस्तारित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in