Categorized | लखनऊ.

लखनऊ के कार्यकर्ताओं को कानपुर रैली में न जाने का आग्रह

Posted on 18 October 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मा0 नरेन्द्र मोदी जी की 19 अक्टूबर को होने वाली कानपुर रैली में लखनऊ के कार्यकर्ताओं को न जाने का आग्रह किया गया है। क्योंकि कानपुर रैली में अब तक 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की आने की सूचना आ चुकी है। लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के निर्देश पर सभी लखनऊ के कार्यकर्ताओं को 24 दिसम्बर को लखनऊ के रमाबार्इ मैदान में होने वाली मा0 नरेन्द्र मोदी की रैली में (महाकुम्भ) जुटने को कहा है। लखनऊ महानगर रैली को ध्यान में रखते हुये 22 अक्टूबर 2013 को महानगर कार्यकारिणी सभासद, पूर्व सभासद और मण्डल अध्यक्षों की बैठक आहूत की गयी है, जिसमें रैली के सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in