Categorized | लखनऊ.

विजय शंखनाद रैली नये कीर्तिमान सिथापित करेगी -डा0 चन्द्र मोहन।

Posted on 18 October 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर प्रस्तावित शंखनाद रैलियों की शुरूआत कानपुर से 19 अक्टूबर को होने जा रही है। जिसमें भारतीय जनता पार्अी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी गुजरात के यशस्वी मुख्यमंत्री नरेन्द्र भार्इ मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 राजनाथ सिंहकी उ0प्र0 कुशल प्रशासक की मजबूत छवि के आमजन में लोकप्रिय नेता कल्याण सिंह रैली को अपना आतिथ्य प्रदान करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने बताया कि कानपुर की विजय शंखनाद रैली में इटावा, से 200 वाहन, फरर्ूखाबाद से 450 वाहन, औरैया से 250 वाहन, कन्नौज से 500 वाहन, फतेहपुर से 600 वाहनो से, एवं इटावा फतेहपुर रेल द्वारा रैली में भाग लेंगे। इसके साथ ही कानपुर महानगर के नागरिकों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने व्यकितगत वाहनों में श्येरिंग का आग्रह किया है। विजय शंखनाद रैली के लिए कानपुर के प्रबुद्ध नागरिकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने बताया कि रैली की तैयारियां अंतिम चरण में है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रमुख नेतागण कानपुर में कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन कर रहे है। प्रदेश सहप्रभारी रामेश्वर चौरसिया, प्रदेश संगठन मंत्री राकेश कुमार जी, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दुबे, प्रदेश मंत्री समीर सिंह, नीलिमा कटियार, प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र वहां व्यवस्था को अमलीजामा प्रदान कर रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने बताया कि विजय शंखनाद रैली को भाजपा आर्इ.टी. सेल के प्रदेश संयोजक करूनेश शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम के प्रमुख रूप से चन्द्र शेखर गुप्ता, अनिल तिवारी, सौरभ राव, विजय तिवारी, सौरभ बाजपेयी, सभी प्रमुख पदाधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से रैली स्थल से ही नेताओं के संदेश को जन-जन तक पहुंचायेगे। आर्इ.टी. सेल के द्वारा 09328280005 पर दो दिन में अभी तक 22358 मिसकाल आयी है, जिनकों एसएमएस के माध्यम से रैली की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही वेबसाइट पर बड़ी संख्या में लोग पंजीकरण करा रहे है। आर्इ.टी. सेल के द्वारा विजय शंखनाद रैली के लिए ंिबमइववाण्बवउ पर दंउवपदनच पेज पर भी हजारों की संख्या में फ्लोवर जुडे़ है। प्रदेश प्रवक्त ने बताया कि आर्इ.टी.सेल ने रैली में बिना आये देखने सुनने व विचारों से अवगत करने की विशेष व्यवस्था की है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने बताया कि आज सम्पूर्ण देश में मोदी जी की लहर चल रही है, और उत्तर प्रदेश सरकार की धु्रवीकरण की राजनीति जनता अब बर्दाश्त नही करेगी। कानपुर की विजय शंखनाद रैली के साथ प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जायेगी, रैली में किसान, व्यापारी, बुनकर, कारीगर, अनुसूचित वर्ग, महिलाऐ, युवा और विधार्थी बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in