Categorized | लखनऊ.

पी0सी0एफ0 में 5 अधिकारी और कर्मचारी निलमिबत

Posted on 18 October 2013 by admin

पी0सी0एफ0 के सभापति श्री आदित्य यादव एवं प्रबन्ध निदेशक श्री राम प्रसाद गोस्वामी के साथ सहकारिता मंत्री द्वारा पी0सी0एफ0 के कायोर्ं की समीक्षा की गयी तथा कृषक सेवा केंद्रों में उर्वरकों की उपलब्धता एवं भण्डारण की समीक्षा करने पर पाया गया कि कृषक सेवा केंद्र सिनिधया तिराहा, आगरा रोड, मैनपुरी के केंद्र प्रभारी द्वारा केंद्र की बिक्री धनराशि रु0 19,12,711 का अपहरण कर लिया गया है तथा प्रथम दृष्टया बिक्री धनराशि, मुख्यालय में तैनात कृषक सेवा केंद्र के महा प्रबन्धक के पुत्र श्री सतीश कुमार सिंह के खाते में जमा कर दी गयी है। अतएव गबन में समिमलित श्री एस0पी0 सिंह, महा प्रबन्धक, कृषक सेवा केंद्र मुख्यालय लखनऊ, श्री किशन लाल, जिला प्रबन्धक, पी0सी0एफ0 मैनपुरी, श्री पवन कुमार, गणक, फिरोजाबाद एवं श्री हाकिम सिंह, वरिष्ठ सहायक, मैनपुरी को निलमिबत कर जांच के आदेश दिये गये।
उक्त के साथ-साथ जनपद गाजीपुर में श्री राम बाबू सिंह, द्वारा उर्वरक भण्डारण में अनियमितताएँ करने का प्रकरण प्रकाश में आने पर उनकी सेवायें भी निलमिबत करके जाँच के आदेश भी दिये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in