Categorized | लखनऊ.

स्टेट न्यूटि्रशन मिशन की विस्तृत कार्य योजना बनाकर यथाशीघ्र प्रस्तुत की जाए : मुख्य सचिव

Posted on 18 October 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए हैं कि स्टेट न्यूटि्रशन मिशन की विस्तृत कार्य योजना बनाकर यथाशीघ्र प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य पोषण मिशन के कार्यों का कुशल संचालन हेतु महानिदेशक के पद पर आर्इ0ए0एस0 संवर्ग के सचिव स्तर के अधिकारी को तत्काल तैनात किया जाए। उन्हाेंने कहा कि जनपद स्तर पर न्यूटि्रशन मिशन के कार्यों के सम्पादन हेतु मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में एक सेल का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि स्टेट न्यूटि्रशन मिशन के राज्य कार्यकारिणी की नियमित रूप से तीन माह में बैठक अवश्य आयोजित करार्इ जाए।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन सिथत अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में स्टेट न्यूटि्रशन मिशन की राज्य कार्यकारिणी समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बेस लार्इन सर्वे पूरे प्रदेश में कराए जाने हेतु सैद्धानितक सहमति प्रदान करते हुए कहा कि यूनीसेफ एवं अन्य तकनीकी एजेनिसयां जो सर्वे कार्य में निपुण हैं, के साथ सर्वे के स्कोप, तरीके इत्यादि पर विचार कर आगामी बैठक में सुविचारित प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि विजन डाक्युमेंट का परीक्षण कराने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की जाए तथा संशोधित विजन डाक्युमेंट आगामी बैठक में प्रस्तुत की जाए, जिसके आधार पर पोषण मिशन की गतिविधियां संचालित की जा सकें। उन्होंने कहा कि वार्षिक कार्य योजना पुन: तैयार कर पत्रावली पर सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त किया जाए।
श्री उस्मानी ने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर राज्य में कुपोषण की समस्या के स्थायी समाधान के लिए राज्य पोषण मिशन के गठन का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि यूनीसेफ अन्य विभागों के सहयोग से पूरे प्रदेश में एक सर्वे कराकर कुपोषण के सम्बन्ध में वर्तमान स्तर का आंकलन कर अधिक कुपोषित क्षेत्रों की प्राथमिकता तय की जाए। उन्होंने कहा कि गठित मिशन का उददेश्य बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य सहयोगी विभागों जैसे बेसिक शिक्षा, ग्राम्य विकास तथा पंचायती राज आदि के समन्वय से कुपोषण को दूर करने की कार्य योजना बनाकर उसके प्रभावी क्रियान्वयन द्वारा समस्या को दूर करने का प्रयास करना है। बैठक में मिशन निदेशक एन0आर0एच0एम0 (एन0एच0एम0) को अनुश्रवण समिति व क्रियान्वयन समिति का सदस्य बनाए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया।
बैठक में प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार श्री सदाकांत, सचिव वित्त श्री मुकेश मित्तल सहित अन्य विभागों तथा यूनीसेफ के अधिकारीगण उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in