Categorized | लखनऊ.

स्वास्थ्य मंत्री ने र्इद-उल-अज़हा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधार्इ

Posted on 16 October 2013 by admin

आपसी सौहार्द एवं भार्इचारे के साथ मनायें पर्व गले मिलकर दूर करें आपसी रंजिश
उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन ने र्इद-उल-अज़हा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बधार्इ दी है। उन्होंने अपने बधार्इ संदेश में कहा है कि यह त्यौहार पूरी इन्सानी बिरादरी को प्रेम, त्याग, बलिदान एवं कुर्बानी का पैगाम देता है। आज के दिन हमें निजी स्वार्थों एवं खुदगर्जी को छोड़कर अपने पड़ोसियों सगे सम्बनिधयों, गरीबों, यतीमों व महरूमों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करना चाहिए। यह दिन हजरत इब्राहीम एवं हज़रत इस्माइल के महान त्याग व बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमें उनके त्याग एवं बलिदान से सब़क लेना चाहिए। एक दूसरे से गले मिलकर इस आपसी रंजिश एवं गिले शिकवे को दूर कर एक साथ मिलकर त्यौहार को मनाना चाहिए। सभी प्रदेशवासी भार्इचारा, अमन, शांति एवं कौमी एकजहती का माहौल बनाये रखें।
इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री श्री महबूब अली, बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री श्री रामगोविन्द चौधरी, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरविन्द सिंह गोप, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री श्री वसीम अहमद, कैलाश चौरसिया, योगेश प्रताप सिंह, जन्तु उधान राज्य मंत्री डा0 शिव प्रताप यादव आदि ने भी प्रदेशवासियों को बधार्इ दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in