Categorized | लखनऊ.

श्री मुलायम सिंह यादव ने डा0 लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि

Posted on 14 October 2013 by admin

श्री मुलायम सिंह यादव ने डा0 लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आजादी के तत्काल बाद डा0 साहब ने तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को चेताया था कि चीन की कुदृषिट तिब्बत, नेपाल और हिमालय क्षेत्र पर है। लेकिन नेहरू से लेकर डा0 मनमोहन ंिसंह की सरकार तक ने इस पर गंभीरता नहीं दिखार्इ। स्वंय उन्होंने भी सीमा संकट पर संसद में कर्इ बार सवाल उठाए लेकिन वे भी टाल गए। हमारी सेना दुनिया की बहादुर सेना है लेकिन संदेश गया है कि हिन्दुस्तान बहुत कमजोर है।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने बहुत अच्छे काम किये हैं और जो यहा कार्यक्रम चलाए हैं उन्हें अब हर राज्य सरकार को अपनाना पड़ेगा नहीं तो कोर्इ दल किसी राज्य में सरकार नहीं बना पाएंगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी बहुत संघषों से निकलकर आए है। लोकतंत्र की लड़ार्इ सबसे ज्यादा समाजवादियों ने लड़ी है। कांगे्रस की मानसिकता तो तानाशाही की है। भाजपा की सांप्रदायिकता से मोर्चा समाजवादियों ने ही लिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता ने जो विश्वास दिया है उसे टूटने मत देना। अपने आचरण सहनशीलता, व्यवहारिकता और शालीनता का ध्यान रखें। सरकार और आपके कार्यों से जनता को संतुष्ट दिखना चाहिए। देश का मतदाता गरीब और अनपढ़ जरूर है पर वह दुनिया का सबसे ज्यादा समझदार और जागरूक है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी डा0 लोहिया के रास्तें पर चल रही है। गैरबराबरी खत्म होगी तभी देष तरक्की करेेगा। लोहिया जी ने सिखाया कि सीमित संसाधन से काम चलाना सीखें और किसी भी बात का पूरा सच जाने। पार्टी ने अपने चुनाव घोषणापत्र में जो वायदे किए उन्हें राज्य सरकार ने दो बजट में पूरा किया है। जनहित में तमाम योजनाएं चलार्इ जा रही हैं। किसानों को कर्ज माफी, बेकारी भत्ता, लैपटाप वितरण, मुफत सिंचार्इ, सड़क पुल निर्माण और उधोग लग रहे हैं। गरीब के घरों के लिए लोहिया ग्राम में सीधे धन दिया जा रहा है। एम्बुलेंस 108 नं0 समाजवादी स्वास्थ्य सेवा से लाखों लाभानिवत हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आने वाले समय में चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होंगे। तमाम दल साजिश कर रहे हैं। ये विकास को भूलकर सांप्रदायिकता को बढ़ाना चाहते हैं। हमें जनता के बीच काम करके सेक्यूलर सवाल पर चुनाव में जाना है। सच्चर कमेटी की सिफारिशों के संबंध मेंं चुनावी घोषणापत्र में जो वायदे किए गए थे उन्हें पूरा किया जा रहा है। इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। किसी के साथ कोर्इ भेदभाव नहीं हो रहा है। 108 समाजवादी एम्बूलेंस सेवा में कोर्इ भेदभाव नहीं, अस्पतालों में कोर्इ भेदभाव नहीं है लेकिन हमें समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाना होगा।
वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यदि देश डा0 लोहिया के विचारों के अनुरूप चला होता तो आज देश की तस्वीर कुछ और होती। आज हमारे सामने भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और गैरबराबरी की चुनौतिया हैं। हम एक होकर इनके खिलाफ लड़ार्इ लडे़ेगे तो दिल्ली की कुर्सी पर भी सपाइयों का कब्जा होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन ने कहा कि आज सबसे बड़ी चुनौती सांप्रदायिकता की है। मुसलमान नाइंसाफी के शिकार रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को बधार्इ है कि उनकी सरकार में उ0प्र0 में एक भी मुसलमान युवक फर्जी दहशतगर्दी के नाम पर बंद नहीं किया गया है। श्री मुलायम सिंह यादव ने बाबरी मसिजद बचार्इ। वही मुसलमानों की सशक्त आवाज हैं। उन्होंने उम्मीद जतार्इ कि देश में अब तीसरी ताकत की सरकार बनेगी, जिसमें नेता जी की प्रमुख भूमिका रहेगी।
श्री मुलायम सिंह यादव, श्री अखिलेश यादव तथा श्री शिवपाल ंिसंह यादव ने सर्वप्रथम लोहिया ट्रस्ट में डा0 लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उन्होंने लोहिया अस्पताल, गोमतीनगर, चौक में लोहिया पार्क तथा लोहिया विधि संस्थान, कानपुर रोड पर सिथत डा0 साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर सुश्री संगीता यादव, श्री पारसनाथ, डी0 एन0 यादव एवं श्री कुलबुला ढोलक मास्टर मैनपुरी ने अपने गीत- संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
डा0 लोहिया निर्वाण दिवस में मंत्रिगण श्री बलराम यादव, श्री पारसनाथ यादव, श्री अंबिका चौधरी, श्री शिवकुमार बेरिया, श्री राजकिशोर सिंह एवं प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव सहित राज्यमंत्री स्तर   श्री राजकिशोर मिश्रा, श्री रामआसरे विश्वकर्मा, डा0 अशोक बाजपेयी, डा0 निशीथ राय, डा0 मधु गुप्ता, श्री गौरव भाटिया, श्री सुनील कुमार यादव, डा0 राजपाल कश्यप, डा0 सुरभि शुक्ला, श्री नफीस अहमद, नर्इ मुल हसन,सर्वश्री शिवगोपाल मिश्र रेलवे कर्मचारी नेता, तथा श्री विजय यादव, डा0 निर्भय पटेल,  श्री रामसागर यादव, श्री बृजेश यादव, अनीस मंसूरी, दिनेश यादव, श्रीमती माला द्विवेदी, श्रीमती अर्चना राठौर, सुश्री शाहिन फातिमा, फरहाना, सागर धानुक, आदि की उपसिथति उल्लेखनीय थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in