Categorized | लखनऊ.

ड‚0 राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि के मौके पर सपा मुखिया श्री मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे श्री अखिलेश यादव ने

Posted on 14 October 2013 by admin

ड‚0 राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि के मौके पर सपा मुखिया श्री मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार की तारीफ का जो झूठा का पुलिन्दा बांधा उससे डाँ0  लोहिया की आत्मा को जरूर ठेस पंहुची होगी, इसमें कोर्इ संदेह नहीं है। समाजवादी पार्टी के मुखिया और सपा नेताओं द्वारा ये कहा जाना कि समाजवादी पार्टी डाँ0 लोहिया के सिद्धांतों पर चल रही है इससे बड़ा झूठ और कुछ नहीं हो सकता।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जीशान हैदर ने आज यहाँ जारी एक बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया श्री मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे श्री अखिलेश यादव अपनी पार्टी को लोहिया जी के किस सिद्धांत पर चलने की बात करते हैं। सपा नेताओं द्वारा लोहिया जी के किस सपने को साकार करने की बात आज की जा रही है। परिवारवाद, भ्रष्टाचार, अराजकता, तुषिटकरण की राजनीति, स्वार्थसिद्धि आदि, क्या यही लोहिया जी के सिद्धांत थे। परिवार के ही एक दर्जन से अधिक लोग आज सांसद और विधायक बने हुए हैं और समाजवादी पार्टी को चला रहे हैं। ये लोहिया जी का कौन सा सपना साकार कर रहे हैं? सपा के शासनकाल में लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार, साम्प्रदायिक हिंसा आदि जैसी घटनाओं के मामले में अव्वल प्रदेश का दर्जा प्राप्त कर चुका है और यह बात किसी से छुपी नहीं है, क्या यही लोहिया जी के सपने थे?
श्री हैदर ने कहा कि लोहिया जी के सिद्धांत आज की समाजवादी पार्टी के सिद्धांत के ठीक विपरीत थे। उनका सपना था आदर्श समाजवाद की स्थापना, न कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार में लिप्त समाजवादी पार्टी की स्थापना करना। उन्होंने कहा कि सही मायने में देखा जाय तो लोहिया जी जैसे महापुरुष का सबसे ज्यादा मखौल समाजवादी पार्टी ही उड़वा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ लोहिया जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करने से कोर्इ असली समाजवादी नहीं बन जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि फिर भी समाजवादी पार्टी के मुखिया जिसे अपना आदर्श मानते हंै उन्ही की प्रतिमा के सामने खड़े होकर सपा सरकार के मंत्रियों, विधायकों को खरी- खोटी सुनाते हैं और अपने बेटे को अच्छे काम का तमगा देते हंै। प्रदेश की जनता के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और लोहिया जी का इससे बड़ा अपमान और कुछ नहीं हो सकता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in