Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के गृह सचिव द्वारा जारी पत्र में बतौर विषय

Posted on 14 October 2013 by admin

प्रदेश के गृह सचिव द्वारा जारी पत्र में बतौर विषय गुजरात के सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाने का जिक्र करना और बाद में प्रदेश की सपा सरकार द्वारा उस पत्र के विषय को गलत बताया जाना, प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों ही –षिटकोण से संदेहात्मक है और इसमें भी कहीं न कहीं सपा और भाजपा के फिक्स मैच की बू आ रही है ।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जीशान हैदर ने यहाँ जारी एक बयान में कहा कि उक्त चर्चित पत्र में उत्तर प्रदेश प्रशासन की भाषा संदेह पैदा करने वाली है जिससे राजनीतिक बू भी आ रही है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 शासन के पत्र की गलती को सुधारते हुए प्रदेश सरकार ने जिस विषय पर बैठक बुलाने की बात कहते हुए पत्र में विषय गलत छपने की बात कही है, इन दोनों विषयों में काफी विरोधाभास है। उन्होंने कहा कि पत्र में एक - दो शब्द में गलती हो सकती है लेकिन यहाँ तो पूरा का पूरा वाक्य ही गलत है और विषय का सन्दर्भ और अर्थ दोनों ही भिन्न हैं।
श्री हैदर ने कहा कि उ0प्र0 शासन द्वारा इतनी बड़ी गलती कैसे हो सकती है। प्रदेश सरकार अगर इसे प्रशासन की गलती मानती भी है तो इसका मतलब उ0प्र0 प्रशासन आँख बंद करके काम कर रहा है। इससे यह  भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश का प्रशासन अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कितनी गंभीरता से कर रहा है? अगर ऐसा है तो गलती करने वाले अधिकारी के खिलाफ कोर्इ कार्यवाही क्यों नहीं की गयी? उन्होंने यह भी कहा कि इस गलती से प्रदेश में हालात भी बिगड़ सकते थे, उसके लिए कौन जिम्मेदार होता? प्रदेश  सरकार द्वारा सिर्फ गलती स्वीकार कर लेना ही काफी नहीं है.। इस पूरे प्रकरण में उ0प्र0 के प्रशासन और प्रदेश की सपा सरकार की भूमिका दोनों संदेह के घेरे में है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in