Categorized | लखनऊ.

श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन महाविधालय, देवरी रूखारा बख्शी का तालाब, लखनऊ में आज भूतत्व एवं खनिज मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने छात्रों को लैपटाप वितरित किया

Posted on 12 October 2013 by admin

श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन महाविधालय, देवरी रूखारा बख्शी का तालाब, लखनऊ में आज भूतत्व एवं खनिज मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने छात्रों को लैपटाप वितरित किया। अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव ने नौजवानों और छात्रों को हमेशा आगे बढ़ाया है। उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में कन्या विधाधन बांटा और गरीब छात्रों को मुफत पढ़ार्इ की सुविधा मिली। उसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इंटर पास को लैपटाप देकर शिक्षा का प्रसार किया है। अब शहरी और सम्पन्न परिवार के छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीण और गरीब युवा भी लैपटाप का प्रयोग कर अपना भविष्य संवार सकेगें।
श्री प्रजापति ने कहाकि शुरू में विपक्षी दलों ने लैपटाप वितरण की योजना पर संदेह जताया था और कहा था कि यह तो आम झुनझुना हैं लेकिन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सभी छात्रों को लैपटाप मुहैया कराकर विरोधियों के मुंह बंद कर दिए हैं। उनहोने कालेज की प्रगति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के छात्रों को अब आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
कालेज के प्रबंधक श्री जगजीवन प्रसाद ने सभी छात्रो को बधार्इ देते हुए यह सुविधा छात्रों को उपलब्ध कराकर मुख्यमंत्री जी ने छात्रो के जीवन में नर्इ उम्मीदें जगार्इ है और उनका उज्जवलभविष्य बनाने का काम किया हैं। देश में अन्य विपक्षी दलों की सरकारें हैं लेकिन इच्छाशकित के अभाव में युवाओं के लिए वे कोर्इ कार्यक्रम नहीं चला सकी और श्री अखिलेश यादव की कामयाबी पर उल्टे बौखला गर्इ है। उपसिथत सभी छात्रों को शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री रामशंकर यादव एवं कोआर्डिनेटर श्री एस0सी0 पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुशीला सरोज सासद, सहित एस0डी0एम0 बख्शी का तालाब, तहसीलदार, उपप्रबंधक श्री कृष्ण मुरारी प्राचार्या डा0 सविता द्विवेदी एवं सचिव श्री दिनेश सिंह की उपसिथति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in