Categorized | लखनऊ.

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि समाजवादी पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है

Posted on 12 October 2013 by admin

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि समाजवादी पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। उसका हिन्दू और मुसलमानों के प्रति समान नजरिया है। मुसलमान भी हिन्दुओं के भार्इ है। आजादी के आंदोलन में दोनों की ही हिस्सेदारी रही है। भारत में मुसलमानो की संख्या पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसिलमों से भी ज्यादा है। जो यहां रह गए थे उनको विश्वास है कि यहां वे सुरक्षित और सुखी रहेगें। पाकिस्तान में गए लोग आज भी दु:खी है।
श्री यादव पार्टी कार्यालय में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव भी मौजूद थे। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने सामान्य वर्ग की इंटर पास और मुसिलम समाज की हार्इस्कूल पास छात्राओं को 30-30 हजार रूपए आगे की पढ़ार्इ अथवा विवाह के लिए देना तय किया है। इसको लेकर कुप्रचार किया जा रहा है। सरकार किसी जाति या संप्रदाय के खिलाफ नहीं है, वह सबके हित के लिए योजनाएं बनाती है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सच्चर कमेटी ने, जिसे कांग्रेस की केन्द्र सरकार ने ही गठित किया था, अपनी रिपोर्ट में कहा कि मुसिलमो की हालत दलितों से बदतर है। इस रिपोर्ट ने कांग्रेस के 50 वर्ष के शासनकाल की पोल खोल दी है। उन्होने कहा कि किसी के प्रति भी अन्याय हो चाहे वह हिन्दू-मुसिलम, सिख र्इसार्इ कोर्इ हो, समाजवादी पार्टी उसकी खिलाफत करती है। समाजवादी पार्टी निर्दोषों की पक्षधर है।
श्री यादव ने कहा कि सारे देश की निगाहें उत्तर प्रदेश पर लगी हैं कि लोकसभा चुनावों में वह क्या करेगा? समाजवादी पार्टी बड़ी पार्टी है। इसकी राज्य में ताकतवर सरकार है। इसने जनहित में मुफत इलाज, सिंचार्इ सुविधा दी है। 50 हजार रू0 तक किसानों का कर्ज माफ किया हैं। उनकी बंधक जमीन की नीलामी पर रोक लगार्इ है। बेकारो को रोजगार न मिलने पर बेकारी भत्ता दिया है। इंटरपास को लैपटाप बांटे जा रहे है। असाध्य रोगों का भी मुफत इलाज हो रहा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में धनबल का बड़ा इस्तेमाल होगा। इस खर्च में भाजपा, कांग्रेस सबसे आगे रहेगी। लेकिन इसके बावजूद केन्द्र में भाजपा, कांग्रेस का बहुमत नहीं आएगा। उत्तर प्रदेश की इसमें बड़ी भ्ूामिका होगी क्योंकि यहां सबसे ज्यादा सीटे हैं। लेाकसभा चुनावों के बाद राज्य सरकार और मजबूत होगी क्योंकि राज्य सरकार ने डेढ़ वर्ष में पांच वर्ष के लिए किए गए चुनावी वायदों में अधिकांश पूरे कर दिए हैं।
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे समाजवादी पार्टी की बुरार्इ करनेवालों से सावधान रहे। अपने मतभेद आपस में मिलकर निबटा लें। पिछले वर्ष विधान सभा चुनावों में दिखार्इ गर्इ एकता को फिर दिखा दें। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पिछले पांच बरसों के बसपा राज में जेल यातना सही, पुलिस के डंडे खाए और अपमान सहा। उनके लगातार संघर्ष को जनता ने देखा और बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार बना दी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एकजुटता से भारत की राजनीति की तस्वीर बदल जाएगी।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि बसपा सरकार ने एक यूनिट बिजली नहीं पैदा की। पिछली समाजवादी पार्टी सरकार ने 1200 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ था। बसपा सरकार बिजली के मद में 25000 करोड़ का घाटा छोड़ गर्इ। अब समाजवादी पार्टी सरकार बिजली संकट से प्रदेश को उबारने की कोशिश कर रही है। उन्होने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह मंहगार्इ और भ्रष्टाचार में डूबी है और उसने किसानों को तबाह कर दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in