Categorized | Latest news, लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ार्इ को और ज्यादा धार देने के लिए 24 अक्टूबर,2013 को दो यात्राएं निकालेगी।

Posted on 11 October 2013 by admin

10-10-photo-8

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ार्इ को और ज्यादा धार देने के लिए 24 अक्टूबर,2013 को दो यात्राएं निकालेगी।  नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव    14 दिसम्बर,2013 को लखनऊ में पिछड़ों की विराट रैली को सम्बोधित करेगें। 24 अक्टूबर,2013 को Þ17 पिछड़ी जातियों की अधिकार रथयात्राÞ और समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में Þसामाजिक न्याय रथयात्राÞ को हरी झण्डी दिखाकर पार्टी कार्यालय, लखनऊ से विदा किया जाएगा। इनका उददेश्य पिछड़ों को एकजुट करना है। ये निर्णय समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक में किए गए।
समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उपेक्षित और वंचित समाज को आगे बढ़ाने और सामाजिक न्याय के लिए समाजवादी पार्टी ने संघर्ष किया हैं। पिछड़ों को मान-सम्मान और पहचान दिलाने में  समाजवादी पार्टी ने कोर्इ कसर नहीं छोड़ी है। इस समाज को आगे बढ़ाने का कार्यक्रम भी पार्टी ने चलाया है।
श्री यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव सामने है और भाजपा ने सांप्रदायिकता फैलाने का अभियान चला रखा है। कांग्रेस-भाजपा दोनों के विरूद्व जनमत है। समाजवादी पार्टी जातिवाद की विरोधी है और वह सामाजिक न्याय की पक्षधर है। उन्होने कहा कि भाजपा, कांग्रेस दोनों से जनता ऊबी हुर्इ है। इनका विकल्प तीसरी ताकतें हंै। उत्तर प्रदेश की इसमें बड़ी भूमिका होगी। समाजवादी पार्टी की लोकसभा में ताकत बढ़ाने का काम कार्यकर्ताओं पर है। समाजवादी पार्टी सांप्रदायिकता के खिलाफ और धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। बसपा के पांच सालों के शासनकाल में उसके काले कारनामों के खिलाफ संघर्ष भी समाजवादी पार्टी ने ही किया है। समाजवादी पार्टी की सरकार से अच्छी कोर्इ दूसरे राज्य की सरकार नहीं हैं। इसने सबसे ज्यादा लोक कल्याणकारी कदम उठाए हैं।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग के नेताओं ने कहा कि समाजवादी सरकार ने ही पिछड़ों के हितों की रक्षा की है और उन्हें राजनीतिक तथा सामाजिक ताकत दी है। श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लागू किया गया है। समाजवादी पार्टी सरकार ने बेकारी भत्ता, कन्या विधाधन, लैपटाप वितरण, गरीबों को कंबल तथा साडि़यां वितरण, किसानों की कर्ज माफी, मुफत दवार्इ, 108 इमर्जेन्सी समाजवादी एम्बुलेंस सेवा, मुफत सिंचार्इ सुविधा के अतिरिक्त प्रदेश के विकास की बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का काम किया हैं। 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने की पहल भी नेता जी ने ही की थी। श्री अखिलेश यादव इस संबंध में केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेज चुके है।
बैठक में श्री मुलायम सिंह यादव की इस बात के लिए सराहना की गर्इ कि उन्होने बुनकरो के लिए भी किसानों की तरह बिजली की दरें निर्धारित की हैं। शहरी क्षेत्रों में प्रति पावर लूम 65 रूपये महीना तथा ग्रामीण क्षेत्र में 37Û50 रूपए प्रति पावरलूम बिजली दरें रखी गर्इ है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गरीबों को बांटी जानेवाली साडि़यां 60 प्रतिशत बुनकरों से लेने की व्यवस्था की है।
बैठक में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम, राज्यमंत्री श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, श्री रामसकल गुर्जर, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री राम आसरे विश्वकर्मा सहित डा0 फिदा हुसैन अंसारी,डा0 हीरा ठाकुर, रमेश प्रजापति, सिद्धगोपाल साहू, राम दुलार राजभर, श्रीमती विधावती राजभर, श्रीमती जानकी पाल, श्रीनिवास जोगी, श्री सुरेन्द्र नायक, श्री नानकदीन भुर्जी, राम ललित चौधरी, संजय सविता, जगपाल गुर्जर, श्रीमती कौशल्या प्रजापति, कुलदीप वर्मा, श्रीमती कृष्णा दास लोधी और गोडवाना समाज के नेता हंसराज गोंड की उपसिथति रही।

10-10-photo-7

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in