Categorized | लखनऊ.

प्रतिवर्ष 20 हजार सीटो की वृद्वि करने हेतु प्रस्ताव किया जाय : मुख्य सचिव

Posted on 11 October 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में युवाओं को रोजगरपरक व्यवसायिक प्रशिक्षण दिलाने हेतु आगामी तीन वर्षो में प्रति वर्ष 20-20 राजकीय औघोगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने तथा वर्तमान में स्थापित संस्थानो की प्रशिक्षण क्षमता में विस्तार कराने हेतु एक विस्तृत प्रस्ताव आगामी 15 नवम्बर तक सक्षम स्तर से अनुमोदित कराया जाय। उन्होने कहा कि रिक्त 1700 अनुदेशको के पदों पर नियमानुसार भर्ती प्रकि्रया तत्काल प्रारम्भ करा दी जाय।  उन्होने कहा कि प्रशिक्षण क्षमता में विस्तार हेतु आवश्यक वांछित पदों की स्वीकृति की कार्यवाही भी विचार हेतु प्रस्तुत की जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिए है कि वर्तमान में आर्इ.0टी0आर्इ0 के माध्यम से प्रशिक्षित कराये जा रहे 70 हजार प्रतिवर्ष युवाओं की क्षमता में प्रतिवर्ष 20 हजार सीटो की वृद्वि करने हेतु प्रस्ताव किया जाय ताकि अधिक से अधिक युवा प्रशिक्षित हो सकें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन सिथत अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में राजकीय औघोगिक प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता विस्तार बढायें जाने के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होने कहा कि एन0सी0वी0टी0(नेशनल काउनिसल फार वोकेशनल टेृ्रनिंग) की भाति एस0सी0वी0टी0(स्टेट काउनिसल फार वोकेशनल टेृ्रनिंग) को भी कि्रयाशील कराया जाय। उन्होने कहा कि प्रदेश के उन जनपदों में जहा प्रतिलाख आबादी पर आर्इ0टी0आर्इ0 की सीटे कम है,वहा प्रशिक्षण क्षमता में वृद्वि का कार्य यथाशीघ्र कराया जाय। उन्होने कहा कि समस्त निर्माणाधीन आर्इ0टी0आर्इ0 संस्थानों के भवनो को जनोपयोगी शीघ्र बनाया जाय। उन्होने कहा कि प्रतिवर्ष खोले जाने वाले आर्इ0टी0आर्इ0 के भवनो हेतु स्थल का चयन प्राथमिकता से सुनिशिचत कराया जाय।
प्रमुख सचिव,व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास श्री आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश की समस्त असेवित तहसीलोविकास खण्डो में आर्इ0टी0आर्इ0 की स्थापना कर प्रशिक्षण प्रदान कराने की पाच वर्षीय कार्ययोजना बनायी गयी है। र्उन्होने बताया कि इससे प्रदेश के प्रशिक्षण संस्थानों में

कुल प्रशिक्षण क्षमता में एक लाख बीस हजार सीटो की वृद्वि होगी। उन्होने यह भी बताया कि आगामी तीन वर्षो में 56 नये आर्इ0टी0आर्इ0 अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रो में खोले जायेग, जिनमें 12 टृ्रेडो की प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी ।  उन्होने बताया कि वर्तमान में 217 राजकीय आ0टी0आर्इ0 तथा 1392 निजी आर्इ0टी0आर्इ0 स्थापित है।
बैठक में प्रमुख सचिव,नियोजन,श्री संजीव मित्तल, सचिव,अल्पसंख्यक,श्री देवेश चतुर्वेदी, निदेशक,प्रशिक्षण एवं सेवायोजन,श्री अनिल कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in