Categorized | लखनऊ.

मेगा फूड पार्क की स्थापना के लिए हर संभव सहायता -आलोक रंजन

Posted on 11 October 2013 by admin

अवस्थापना एवं औधोगिक विकास आयुक्त श्री आलोक रंजन की अध्यक्षता में आज पशिचमी उत्तर प्रदेश में ैंउचतेंी डमहं थ्ववक च्ंता की स्थापना सम्बन्धी बैठक सचिवालय, एनेक्सी सिथति उनके कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुर्इ। बैठक में सम्प्रास के प्रतिनिधियों द्वारा प्रदेश में महत्वकांक्षी फूड पार्क के स्थापना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
इस प्रस्ताव के द्वारा इस क्षे़त्र में जूस, पल्प, कन्सन्ट्रेटस, डिहाइड्रेशन यूनिट (आलू, प्याज, लहसन अन्य सबिजयां ) के आर्इ0क्यू0एफ0 लाइन (हरी मटर, पपीता, आम, कार्न तथा सबिजयां) मक्का प्रसंस्करण इकार्इ, दाल मिल तथा अन्य बेकरी एवं कन्फेक्शनरी यूनिटस के साथ पशु फीड की इकाइयां लगार्इ जानी प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 3 लाख व्यकित लाभानिवत होंगे। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रदेश में रू0 600 से 700 करोड की धनराशि का निवेश संभावित है।
अवस्थापना एवं औधोगिक विकास आयुक्त श्री आलोक रंजन द्वारा इस परियोजना को मूर्तरूप देने के लिए सम्प्रास कं0 को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। उन्होने कहा कि यू0पी0एस0आर्इ0डी0सी0 द्वारा इस परियोजना के लिए 100 एकड़ भूमि उपलब्ध कराये जाने का प्रयास किया जायेगा। श्री आलोक रंजन ने सम्प्राश को इस सम्बन्ध में विस्तृत प्रस्ताव सरकार को शीघ्र उपलब्ध करोय जाने हेतु निर्देशित किया और उस पर तत्परता से विचार  किए जाने का आश्वासन दिया।
बैठक में प्रमुख साचिव उधान श्रीमती जूथिका पाटड़कर, सचिव, औधोगिक विकास श्री धीरज साहू, उप निदेशक, मण्डी परिषद डा0 एच0एस0 त्रिपाठी, विशेष सचिव-हार्टीकल्चर श्री लोकेश एम0, निदेशक, हार्टीकल्चर श्री एस0पी0 जोशी एवं सम्प्रास मेगा फूड पार्क के सी0एम0डी0 श्री सी0एन0 कुचरू, श्री संजय अग्रवाल, -निदेशक, सम्प्रास मेगा फूड पार्क श्री एच0सी0 लाल, प्रोजेक्ट फाइनेन्स मैनेजर-सम्प्रास मेगा फूड पार्क श्री सुमित जैन,एवं अन्य अधिकारीप्रतिनिधि उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in