Categorized | लखनऊ.

श्री मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के जिलामहानगर अध्यक्षों की बैठक आज समाजवादी पार्टी के प्रकोष्ठ कार्यालय, 6-ए माल एवेन्यू, लखनऊ में हुर्इ

Posted on 10 October 2013 by admin

श्री मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के जिलामहानगर अध्यक्षों की बैठक आज समाजवादी पार्टी के प्रकोष्ठ कार्यालय, 6-ए माल एवेन्यू, लखनऊ में हुर्इ जिसकी अध्यक्षता यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश यादव ने और संचालन श्री रवींन्द्र यादव ने किया। बैठक में युवा नेता तथा राज्यमंत्री श्री सुनील यादव, नजमुल हसन, नफीस अहमद तथा डा0 राजपाल कश्यप की उपसिथति उल्लेखनीय है।
श्री मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड की बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को केन्द्र और प्रदेश की राजनीति को महत्वपूर्ण दिशा देने वाले करार देते हुए पूरी शकित से समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही आगामी स्नातकशिक्षक क्षेत्र के होनेवाले विधान परिषद चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा हुर्इ।
यूथ बिग्रेड ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सरकार की उपलबिधयेां को घर-घर तक पहुचाने की रणनीति पर भी विचार किया। सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की गर्इ कि वे ऐसा कोर्इ काम न करें जिससे सरकार और पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।
युवा नेताओं ने कहा कि ऊर्जावान युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव सरकार की लोकप्रियता के कारण विपक्षी बौखलाए हुए है। वे अशांति फैलाकर विकास की योजनाओं के रास्ते में व्यवधान डालना चाहते हैं। प्रदेश का युवा विकास विरोधी ताकतों को अपने इरादों में सफल नहीं होने देगा। आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी ही तीसरे  विकल्प के उदय पर प्रमुख भूमिका में होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in