Categorized | Latest news, लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुर्इ

Posted on 10 October 2013 by admin

9-10-aa-cm-pictu1

समाजवादी पार्टी की राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुर्इ जिसमें लोकसभा चुनाव के मददेनजर अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज करने की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में पार्टी की चुनाव तैयारियों की समीक्षा के साथ मतदाता सूची के संबंध में भी चर्चा हुर्इ।
आज की बैठक में सर्वश्री माता प्रसाद पाण्डेय, शिवपाल सिंह यादव, अहमद हसन, बलराम यादव, भगवती सिंह, अवधेश प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, श्रीपति सिंह एवं के0सी0 पाण्डेय के अतिरिक्त प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी एवं श्री एस0आर0एस0 यादव भी मौजूद थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समाजवादी पार्टी द्वारा सभी 18 मण्डलों में रैलियां आयोजित की जायेगी। जिन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव सम्बोधित करेगें। प्रथम रैली 29 अक्टूबर,2013 को आजमगढ़ में होगी जिसे नेताजी और मुख्यमंत्री जी सम्बोधित करेगें।
बैठक में तय किया गया कि सरकार की उपलबिधयों का प्रचार-प्रसार गांवो तक किया जाए। बैठक में लोकसभा क्षेत्रवार तथा विधान परिषद के स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव तैयारियों की भी समीक्षा की गर्इ।
बैठक में प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की गर्इ और सांप्रदायिक शकितयों के खिलाफ पार्टी के सतत संघर्ष का संकल्प दुहराया गया। बैठक में आम राय थी कि श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो लोक कल्याणकारी कदम उठाएं हैं और योजनाएं चलार्इ है इससे विपक्ष हताश एवं कुंठित है। वह समाजवादी सरकार के विकास एजेण्डा के खिलाफ प्रदेश में अशांति फैलाने और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने पर तुला है। समाजवादी पार्टी की सरकार के प्रति प्रदेश में किसानों, नौजवानों, पिछड़ों और महिलाओं सहित मुसिलमो में गहरा विश्वास पैदा हुआ है।
बैठक में यह भी संकल्प लिया गया कि सन 2014 के लक्ष्य को पाने के लिए एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशियों को जिताने का काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार के कामों से जनता को भरोसा है कि समाजवादी पार्टी अपने वायदे निभाएगी अत: वह लोकसभा में भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
बैठक के अंत में राज्यसभा सासद, पूर्व मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री मोहन सिंह तथा पार्टी के पूर्व सासद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राम नरेश कुशवाहा के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गर्इ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in