Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के प्रमुख सचिव आबकारी श्री जे0पी0शर्मा कल 09 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11:00 बजे से गन्ना किसान

Posted on 09 October 2013 by admin

प्रदेश के प्रमुख सचिव आबकारी श्री जे0पी0शर्मा कल 09 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11:00 बजे से गन्ना किसान संस्थान डालीबाग लखनऊ के प्रेक्षागृह में सभी जिला आबकारी अधिकारियों, उप आबकारी आयुक्तों, संयुक्त आबकारी आयुक्तों तथा आबकारी आयुक्त कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आबकारी विभाग की जनपदवार समीक्षा करेंगे।
इस समीक्षा बैठक में आबकारी राजस्व की लक्ष्य के अनुरूप प्रापित की समीक्षा होगी। बैठक में आबकारी आयुक्त श्री अनिल गर्ग तथा विशेष सचिव आबकारी श्री मनोज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपसिथत रहेंगे।
चालू वर्ष 2013-14 में आबकारी से 12500 करोड़ प्राप्त करने के लक्ष्य के सापेक्ष माह सितम्बर 2013 तक 5150 करोड़ रुपये प्राप्त हुये हैं। यह धनराशि पिछले वर्ष 2012-13 में इसी अवधि तक वसूल की धनराशि 4458.96 करोड़ रुपये से 691.32 करोड़ रुपये अधिक है। आबकारी विभाग द्वारा माह सितम्बर 2013 में 12651 विभिन्न प्रकार के अभियो़ग तथा इससे संबंधित 113 वाहन भी पकड़े गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in