Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय खेलाें का आयोजन आगामी 2016

Posted on 09 October 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय खेलाें का आयोजन आगामी 2016 में कराये जाने हेतु आगामी 15 दिन में विस्तृत कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत की जाय। उन्हाेंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की विस्तृत कार्ययोजना का अनुमोदन सक्षम स्तर से प्राप्त किया जाय। खेलोें के आयोजन हेतु प्रदेश के छ: नगरों सैफर्इ, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद व नोएडा को चयनित किया गया है। जिसमें सैफर्इ में वांटर पोलो, डाइविंग, स्वीमिंग, जूडो, कुश्ती, कराट,े ट्राइथलोन व बेसवांल खेलों का आयोजन, लखनऊ में जिमनासिटक्स, हेण्डबांल, नेटबांल, वूशु, एथेलेटिक्स, हाकी महिला व पुरूष, सार्इकलिंग, बासकेट बांल, वालीबांल, स्कूवेश, राइफल शूटिंग, बांकिसंग, वेटलिफिटंग, शेपक टेकरा, तवाइक्वांडो, फेनसिंग, बैडमिन्टन, टेबिल टेनिस, आर्चरी, टेनिस व हार्स राइडिंग तथा इलाहाबाद में वांटर स्पोर्टस, कानपुर में फुटबाल, वाराणसी में कबडडी, खो-खो, बीच बालीबांल, बीच हेंडबांल व नोएडा में गोल्फ खेलों का आयोजन कराया जायेगा। 15 दिवसीय राष्ट्रीय खेल में लगभग 6724 एथलीटस, 1630 टेकिनकल आफिशियलस, 1391 मीडिया पर्सनस एवं 169 आर्इ0ओ0ए0 डेलिगेशनस के भाग लेने की सम्भावना है। संभावित आयोजित होने वाले खेलों की कुल संख्या 36 हैं, जिसमें 17 इनडोर गेम्स एवं 19 आउटडोर गेम्स शामिल हैं।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन सिथत अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय खेलो का आयोजन आगामी 2016 में कराये जाने हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बडे़ प्रदेश में भी अन्य प्रदेशों से बेहतर राष्ट्रीय खेल कराये जाने चाहिए।
बैठक में श्री आनन्देश्वर पांडेय महासचिव, उत्तर प्रदेश ओलमिपक संघ ने बताया कि मणिपुर, असम, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, नवनिर्मित झारखण्ड छोटे-छोटे प्रदेश राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कर चुके हैं, जबकि केरल में राष्ट्रीय खेल 2014 का आयोजन होना तय हो चुका है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के अपग्रेडेशन और निवनिर्माण में लगभग 485.5 करोड़ रुपये व अन्य मदों में लगभग 227.65 करोड़ धनराशि कुल 763.15 करोड़ रुपये लगभग खर्च होने की सम्भावना है।
बैठक में श्री चन्द्र प्रकाश, प्रमुख सचिव खेल विभाग द्वारा पांवर प्वाइंट, प्रजेंटेशन दिया गया। बैठक में वित्त , नगर विकास, लोक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पर्यटन, आवास, ऊर्जा, नियोजन, परिवहन विभागो के प्रमुख सचिवसचिवों सहित श्री एस0के0सिंह निदेशक खेल व श्री आनन्देश्वर पांडेय, महासचिव, उत्तर प्रदेश ओलमिपक संघ उपसिथत थें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in