Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने श्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों में सरकार द्वारा अड़ंगेबाजी करने और राहुल गाँधी के लिए साधन जुटाने की कड़ी निन्दा की है

Posted on 07 October 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने श्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों में सरकार द्वारा अड़ंगेबाजी करने और राहुल गाँधी के लिए साधन जुटाने की कड़ी निन्दा की है। पार्टी प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के श्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों पर अड़चन पैदा कर रहा है वहीं काँग्रेस के युवराज की होने वाली रैलियों के लिए पलक पावड़े बिछाये हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रैलियों के लिए इतने दिनों में भी सारी औपचारिकतायें पूरी करने के बाद भी लिखित अनुमति न मिल पाना या अड़चनों के बाद मिलना प्रश्न चिन्ह पैदा करता है, वहीं राहुल गाँधी की रैलियों की अनुमति तुरन्त मिलना और सरकारी सहायता से उसको सफल बनाने के प्रयासों पर सपा सरकार बेनकाब हो गर्इ है।
डा0 मिश्र ने कहा कि सच तो यह है कि सपा प्रदेश में भाजपा को हर सम्भव तरीके से रोकना चाहती है। उसकी रैलियों या जनसभाओं को असफल करना चाहती और प्रशासनिक अड़चने पैदा कर रही है। श्री नरेन्द्र मोदी की जबर्दस्त लोकप्रियता के कारण सपा और कांग्रेस एक साथ मिलकर रोकने की तिकड़मं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस की मदद कर रही है। इसीलिए राहुल गांधी की रैलियों के लिए अनापतित प्रमाण की जरूरत नहीं समझी गर्इ। भाजपा से तरह-तरह के अनापतित प्रमाण पत्र मांगे गये जबकि राहुल गांधी के स्वागत के लिए सपा सरकार ने रेड कार्पेट बिछार्इ।
डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश की जनता श्रीमान नरेन्द्र मोदी की रैलियों का बेसब्री से इन्तजार कर रही है। प्रदेश में होने वाली रैलियाँ ऐतिहासिक होगी तथा लखनऊ की अटल जी के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाली महारैली न भूतो न भविष्यति की तर्ज पर होगी।
डा0 मिश्र ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि रैलियों के लिए तय स्थान छोटे पड़ रहे हैं। जितनी जनता मोदी जी को सुनने के लिए मैदान के अन्दर होती है उससे ज्यादा बाहर होती है। प्रदेश की रैलियाँ भारत भर में सबसे बड़ी होंगी। डा0 मिश्र ने सरकार से मांग की कि वो निष्पक्ष रवैया अपनाये और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in