Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश की जनता के साथ साथ पूरे देश की जनता परिवर्तन लाने के पक्ष में सोच चुकी है

Posted on 04 October 2013 by admin

उत्तर प्रदेश की जनता के साथ साथ पूरे देश की जनता परिवर्तन लाने के पक्ष में सोच चुकी है और वह पूरी तरह से सोच चुकी है कि कांगे्रस की सरकार को उखाड़ फेंकना है। जाति व मजहब के नाम पर लोगो को बरगलाने वालों की अब चलने वाली नहीं है क्योंकि केन्द्र व प्रदेश की सरकार नेतृत्व में गड़बड़ी होने के नाते आम जनता परेशान हो रही है।
उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने आज मुख्यालय सिथत कटरिया याकूबपुर बाग में आयोजित भाजपा लाओ देश बचाओ संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए कहा। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की युवा मुख्यमंत्री चुनाव के समय लम्बे लम्बे वादे किये थे। जिसमें बेरोजगारी भत्ता, लैपटाप तथा टैबलेट वितरण था। लेकिन अभी भी ये योजना,ं पूरी तरह से लागू नहीं किये गये जिससे नौजवान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। उन्हाेंने कहा कि बेरोजगार जब भत्ता के लिए लाइन लगाता है तो उसे बेरोजगारी भत्ता देने के बजाय पुलिस की लाठियां खानी पड़ती है। उन्होेंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री आज जाति व धर्म का चश्मा लगाकर प्रदेश की जनता को देख रहे है जिसमें गरीब पिस रहा है। प्रदेश की बागडोर कभी चाचा के हवाले तो कभी पिता के हवाले इस निर्णय से प्रदेश पुरी तरह से चौपट हो रहा है। श्री सिंह ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा सभी मुख्यमंत्रियों को भेजे गये पत्र पर भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र तथा प्रदेश की सरकार रिमोट द्वारा चलायी जा रही है। केन्द्र में तो एक प्रदेश में चार चार रिमोट प्रदेश चला रहे है। संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए संतकबीर नगर के लोकसभा सीट के पूर्व प्रत्याशी शरद त्रिपाठी ने कहा कि 18 महीने की सरकार में सौ से अधिक दंगे हो चुके है। आज समय है कि प्रदेश तथा देश की जनता जातिवाद तथा धर्मवाद से उठकर राष्ट्रवाद से जुड़कर भाजपा को मजबूत करे जिससे आने वाले समय में देश व प्रदेश में सुशासन कायम हो सके। कार्यक्रम के संयोजक रमाशंकर सिंह के अथक प्रयास से इस जिले में बीते कर्इ वर्षो बाद यह एक ऐतहासिक रैली रही। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इतना ही नहीं महिलाएं, दलितो तथा पिछड़े वर्ग के भी लोग भारी संख्या में मौजूद रहे। रैली को मुख्यरूप विशिष्ट अतिथि के रूप में मुकुट विहारी वर्मा, रूदौली विधायक रामचन्दर यादव, अर्जुन सिंह, कार्यक्रम संयोजक रमाशंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भारती सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानसागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, डा-राजितराम त्रिपाठी, जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, रामचन्द्र उपाध्याय, नागेन्द्र देव सिंह, सहकारी समिति जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा, आदित्यनाथ शुक्ला, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम सहित दर्जनो पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव तथा संचालन महामंत्री इन्द्रमणि शुक्ल एडवोकेट ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in