Categorized | लखनऊ.

नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन का निर्णय

Posted on 04 October 2013 by admin

मंत्रिपरिषद ने नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के नगरीय क्षेत्र में दिल्ली के समकक्ष अवस्थापना सुविधाएं विकसित किए जाने हेतु नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन का निर्णय लिया है। डी0एम0आर0सी0 इन परियोजनाओं की डी0पी0आर0 तैयार की गर्इ है, जिसमें लगभग 5 हजार 64 करोड़ रुपए लागत सम्भावित है। मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण, संचालन एवं अनुरक्षण हेतु एस0पी0वी0 का गठन किया जाएगा।
इन परियोजनाओं का वित्त पोषण 20 प्रतिशत भारत सरकार द्वारा तथा 20 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा शेष 60 प्रतिशत धनराशि वित्तीय संस्थाओं से ऋण के रूप में प्राप्त किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले वित्तीय अंशदान का वहन नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा द्वारा अपने क्षेत्रों में पड़ रही लम्बार्इ के अनुपात में किया जाएगा। इस प्रकार नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन से राज्य सरकार पर कोर्इ वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। यह भी फैसला किया गया है कि परियोजना के डी0पी0आर0 को भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय को अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु सन्दर्भित किया जाए। परियोजना के किसी भाग में संशोधन की सिथति में निर्णय लेने हेतु नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के प्राधिकरण बोर्ड को अधिकृत किया गया है। परियोजना के अनुश्रवण हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in